पंजाब में तीन गुना हुआ शिक्षकों का वेतन, किस पद पर कितने % इनक्रीमेंट मिला


punjab teachers salaries tripled: पंजाब में 12,700 शिक्षकों का वेतन तीन गुना तक बढ़ा दिया गया है. ये वेतन उन टीचर्स का बढ़ा है जो हाल ही में नियमित (regularised) किए गए हैं. वेतन बढ़ने की जानकारी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से दी गई है. इन टीचर्स को associate टीचर्स और स्पेशल इनक्लूसिव टीचर्स कहा जाएगा. ये टीचर्स स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट में ‘पॉलिसी फॉर वेलफेयर ऑफ Adhoc, कॉन्ट्रेक्चुअल, टेंपरेरी टीचर्स और अन्य कर्मचारियों की तरह होंगे ‘

नियमित किए टीचर्स की शैक्षिक योग्यता और सेवाओं में एंट्री के लिए प्राथमिक शर्तों के आधार पर, सेवा में 58 वर्ष पूरा होने तक उनके emoluments निर्धारित की गई हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान मान ने कहा कि ये शिक्षक हर साल अपने वेतन पर 5 प्रतिशत की वृद्धि के हकदार होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि बीए पास एजुकेशन प्रोवाइडर्स (सहयोगी शिक्षक) जिन्हें अब तक 9,500 रुपये प्रति माह मिलते थे, उन्हें अब 20,500 रुपये मिलेंगे. ईटीटी (प्राथमिक प्रशिक्षित शिक्षक) और एनटीटी (नर्सरी शिक्षक प्रशिक्षण) योग्यता वाले ऐसे शिक्षकों को 22,000 रुपये मिलेंगे, वर्तमान में उनका वेतन 10,250 रुपये है. बीए, एमए और बीएड डिग्री वाले शिक्षक, जिन्हें वर्तमान में 11,000 रुपये वेतन मिलता है, उन्हें अब 23,500 रुपये वेतन मिलेगा. Inclusive education volunteers को अब 5,500 रुपये के बजाय 15,000 रुपये मिलेंगे. मान ने कहा कि जिन एजुकेशन वॉलेन्टियर्स को अब तक 3,500 रुपये का वेतन मिल रहा था, उन्हें 15,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा, ईजीएस (employment guarantee scheme) और एआईई (alternative and innovative education) के तहत जो शिक्षक 6,000 रुपये का वेतन पा रहे हैं, उन्हें अब 18,000 रुपये मिलेंगे. इन शिक्षकों ने शिक्षा विभाग में 10 वर्षों से अधिक समय तक सेवाएं प्रदान की हैं, जिसके बाद राज्य सरकार ने उनकी सेवाओं को नियमित कर दिया.

 

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More