
हाइलाइट्स
अप्रैल में लाॅन्च हुई थी मारुति फ्रोंक्स.
बिक्री में 7 माॅडलों को छोड़ा पीछे.
कीमत 7.46 लाख रुपये से होती है शुरू.
नई दिल्ली. मारुति सुजुकी फ्रोंक्स लॉन्च होते ही बाजार में सुपर हिट हो गई है. कंपनी ने इस कार को अप्रैल 2023 के आखिरी सप्ताह में लॉन्च किया था और देखते ही देखते यह एसयूवी एक महीने ही लोगों पर जादू कर गई है. मई 2023 की बिक्री को देखें तो केवल एक महीने में इसकी 9,863 यूनिट्स बिक गई हैं. इससे साफ पता चलता है कि फ्रोंक्स को ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पाॅन्स मिला है. इतना ही नहीं, शोरूम पर फ्रोंक्स की भारी डिमांड के चलते इसका वेटिंग पीरियड 10 सप्ताह, यानी 2 महीने से भी ऊपर पहुंच गया है.
जबरदस्त डिमांड के चलते फ्रोंक्स कंपनी की ही 7 मॉडलों, ग्रैंड विटारा, ऑल्टो, सेलेरियो, एस-प्रेसो, एक्सएल6, अर्टिगा और सियाज को पीछे छोड़ चुकी है. फ्रोंक्स कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली 8वीं मॉडल रही. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में फ्रोंक्स डिजायर और ब्रेजा जैसी कारों को भी टक्कर दे सकती है.
इंजन और परफॉर्मेंस
फ्रोंक्स को दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है, जिसमें माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक वाला 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (100PS/148Nm) और बलेनो से लिया गया 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल यूनिट (90PS/113Nm) शामिल है. पहले इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबाॅक्स का विकल्प दिया गया है, जबकि दूसरे इंजन में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबाॅक्स का विकल्प मिलता है.
फ्रोंक्स के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, Maruti Suzuki Fronx में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग के साथ 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिहाज से इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड असिस्ट, एक 360-डिग्री कैमरा, ISOFIX एंकर और EBD के साथ ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Fronx का कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है, लेकिन यह किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सॉन, महिंद्रा एक्सयूवी300, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट जैसी कारों को टक्कर देती है.
कितनी है कीमत?
फ्रोंक्स को कुल चार वैरिएंट- Sigma, Delta, Delta+, Zeta और Alpha में उपलब्ध किया गया है. कंपनी इसे तीन डुअल टोन रंग और सात मोनोटोन रंगों में पेश कर रही है. मारुति फ्रोंक्स को कंपनी ने 7.46 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया है. वहीं टॉप वैरिएंट के लिए इसकी कीमत 13.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
.
Tags: Auto News, Auto sales, Cars, Maruti Suzuki
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 06:30 IST






