मंगल ग्रह कर रहे राशि परिवर्तन, 4 राशि के लोगों को मिलेगा अपार धन, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले


हाइलाइट्स

मंगल ग्रह का गोचर कई राशियों पर अशुभ प्रभाव भी डालेगा.
नवग्रहों में मंगल ग्रह को योद्धा के रूप में भी देखा जाता है.

Mangal Grah Ka Gochar : सेनापति मंगल ग्रह का गोचर 1 जुलाई 2023 को रात में हो रहा है. मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर राशि चक्र की 12 राशियों को सकारात्मक और नकारात्मक रूप से प्रभावित करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को रक्त का कारक ग्रह माना जाता है, साथ ही यह मनुष्य के पराक्रम और साहस को भी प्रदर्शित करता है. नवग्रहों में इस ग्रह को योद्धा के रूप में भी देखा जाता है. मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन 4 राशियों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कौनसी वे चार राशियां हैं.

मेष राशि के जातक

वैदिक ज्योतिष में बताया गया है कि जिन जातकों के राशि मेष है उनके लिए मंगल ग्रह का गोचर कई अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है. इस दौरान विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेंगे, प्रतियोगी परीक्षा में आपका चयन हो सकता है. यदि आप रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से जुड़े हैं तो ये समय आपको लाभ पहुंचा सकता है. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं इंपोर्ट एक्सपोर्ट का बिजनेस करने वाले लोगों को मुनाफा हो सकता है.

यह भी पढ़ें – राशि के अनुसार चुने करियर, सिंह से वृश्चिक के जातक बनाए इस क्षेत्र में भविष्य, सफलता चूमेगी आपके कदम

तुला राशि के जातक

जिन जातकों की राशि तुला है उनके लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ माना जा रहा है. पार्टनरशिप में कोई व्यापार करना चाहते हैं तो लाभकारी रहेगा. रुका धन मिल सकता है, कहीं इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है. कोर्ट कचहरी के मामले से दूर रहें, नौकरी पेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कुल मिलाकर यह समय आपके लिए अच्छा होने वाला है.

वृश्चिक राशि के जातक

जिन जातकों की राशि वृश्चिक है उनके लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभकारी माना जा रहा है. मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से कई क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे. ऑफिस में मान सम्मान मिलेगा, कड़े परिश्रम से कठिन से कठिन लक्ष्य को भी प्राप्त कर सकते हैं. घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. प्रेमी के साथ बाहर घूमने जाने का योग बन रहा है.

यह भी पढ़ें – 13 दिन बाद बुध हो रहे उदय, भद्र राजयोग निर्माण से 3 राशि के जातक होंगे मालामाल, खुल जाएगी किस्मत

मीन राशि के जातक

ज्योतिष में बताया गया है जिन जातकों की राशि मेष है उनके लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभकारी होने वाला है. नौकरी में मनचाहा प्रमोशन प्राप्त कर सकते हैं. शत्रु परास्त होंगे, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, विदेश जाने का योग बन रहा है. विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी समाज में मान सम्मान बढ़ेगा.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More