
मुंबई. नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने बड़ी उम्मीदों के साथ ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में एंट्री की थी. वह अपनी अलग पहचान बनाना चाहती थीं और अपना करियर आगे बढ़ाना चाहती थीं. लेकिन उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया. वह शो से इविक्ट हो गई हैं. इस हफ्ते के लिए जिया शंकर और आलिया को इविक्शन के लिए नॉमिनेट कियाbys गया था. इविक्शन इस हफ्ते के आखिरी में होना था. लेकिन बिग बॉस ने मिड वीक इविक्शन का ट्विस्ट लाकर सबको चौंका दिया. बिग बॉस ने बताया कि किसी एक कंटेस्टेंट को ऑडियंस वोट के आधार बाहर किया जाएगा.
जिया शंकर और आलिया सिद्दीकी में से आलिया को ऑडियंस से कम वोट मिले. इसकी वजह से वह शो से बाहर हो गईं. ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में आलिया के लिए उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा. जबकि उन्हें एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जाता रहा था वो बेबाक होंगी. लेकिन वह एक स्वीट महिला के तौर पर उभर कर आई, जो अपने में ही खोईं रहती थीं.
आलिया सिद्दीकी ने अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी और आकांक्षा पुरी के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर की. उन्होंने बेबिका धुर्वे से दूरी बना ली थी. इसके अलावा उनकी पूजा भट्ट के साथ भी नोंक-झोंक होते हुए देखा गया था. पूजा, आलिया की नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बच्चे और तलाक की बातों को बार-बार करना अच्छा नहीं लग रहा था. इसे लेकर वह आलिया पर भड़कीं भीं.
पूजा भट्ट खुद भी तलाकशुदा हैं. उन्होंने आलिया से कहा कि सिर्फ उनका ही तलाक नहीं हुआ है, वह भी तलाकशुदा है. जीवन में आगे बढ़ना चाहिए. आलिया और पूजा के रिफ्ट के बाद ही आलिया सिद्दीकी का एलिमिनेशन हुआ है.
.
Tags: Bigg Boss OTT, Nawazuddin siddiqui
FIRST PUBLISHED : June 28, 2023, 09:25 IST






