
हाइलाइट्स
रोटी से बने गुलाब जामुन खाने में बहुत टेस्टी होते हैं.
बची हुई रोटी से मिठाई बनाना बहुत आसान है.
Leftover Roti Sweet or Gulab jamun Video Recipe: कई बार घर में काफी सारी रोटियां बच जाती हैं, जिसे ज्यादातर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं. अगर आप चाहें तो इन रोटियों से बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई (Leftover roti sweet) गुलाब जामुन तैयार कर सकते हैं. यह देखने और खाने में मैदे और मावे से तैयार गुलाब जामुन जैसे ही लगेंगे. तो आइए जानते हैं रोटी से बनी इस स्वादिष्ट मिठाई की रेसिपी के बारे में.
बता दें कि रोटी से बनी इस मिठाई को बनाने की रेसिपी इंस्टाग्राम यूजर (@foodieklix) ने अपने अकाउंट पर शेयर की है. ये रेसिपी बनाने में जितनी आसान है, खाने में उतनी ही ज्यादा लजीज लगेगी. इतना ही नहीं, इसको तैयार करने में न तो ज्यादा लागत लगती है और न ही ज्यादा समय खर्च होता है. आइए जानते हैं बची हुई रोटियों से गुलाब जामुन बनाने की विधि के बारे में.
रोटी गुलाब जामुन बनाने के लिए सामग्री
बची हुई रोटी से गुलाब जामुन बनाने के लिए 4 रोटियां, 1 कप गर्म दूध, ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 2 बड़े चम्मच घी, 1 चम्मच बेकिंग पाउडर, एक चुटकी नमक, 1 ½ कप मिल्क पाउडर, चाशनी (चीनी सिरप), दूध की मलाई या क्रीम, पिस्ता और चांदी का वर्क ले लें.
.
Tags: Food, Food Recipe, Instagram video, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 07:00 IST






