मंहगाई की मार! दोहरे शतक के करीब पहुंचा टमाटर, 320 रुपये में एक किलो मिल रहा अदरक, जानें हरी सब्जियों के दाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मंगलवार को टमाटर की कीमत फुटकर मार्केट में 160 रुपये से लेकर 180 रुपये किलो तक पहुंच गया
चाय में अपना अलग रंग जमाने वाला अदरक भी 320 रुपये किलो पहुंच गया है

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में टमाटर की कीमत अपने कलर सुर्ख लाल की तरह हो गया है. ग्राहक दुकान पर टमाटर का रेट पूछते ही लाल हो जा रहा है. मंगलवार को टमाटर की कीमत फुटकर मार्केट में 160 रुपये से लेकर 180 रुपये किलो तक पहुंच गया था. टमाटर खरीदने आने वाले लोग रेट सुनकर ही वापस हो जा रहे थे. जो लोग टमाटर खरीदना भी चाहते थे वो 100 ग्राम लेकर जा रहे हैं,

आजाद चौक पर दोपहर तीन बजे प्रमोद नामक व्यक्ति टमाटर खरीदने पहुंचे। वहां पर टमाटर का रेट 160 रुपये किलो सुनकर उन्होने सिर्फ 125 ग्राम ही टमाटर लिया. उनका कहना था कि उन्हे अंदाजा था कि टमाटर के रेट 80 रुपये किलो होंगे तो आधा किलो टमाटर ले लिया जायेगा, पर यहां तो दाम में आग लगा हुआ है. सिर्फ टमाटर ही नहीं बल्कि अन्य जितनी भी सब्जियां हैं सभी के दाम आसमान छू रहे हैं.

चाय में अपना अलग रंग जमाने वाला अदरक भी 320 रुपये किलो पहुंच गया है, तो करारी भिन्डी 60 रुपये किलो बिक रही है. सरपतिया 80 रुपये किलो तो नेनुआ 70 रुपये किलो बिक रहा है तो बींस ने दोहरा शतक लगा लिया है और वो 200 रुपये किलो बिक रहा है. बोड़ा भी शतक लगा चुका है, वो 100 रुपये किलो बिक रहा है, लौकी 60, खीरा 80, गाजर 80, परवल 80, शिमला मिर्च 80, करेला 80 रुपये किलो बिक रहा है. वहीं आलू 20 से 25 रुपये और प्याज 25 से 30 रुपये किलो बिक रहा है. दुकानदारों का कहना है कि महंगाई के कारण उनकी बिक्री आधी से भी कम हो गई है. जो लोग एक किलो हरी सब्जी लेते थे वो अब कतराने लगे हैं. टमाटर के दाम सुनकर कभी कभी ग्राहक भी उखड़ जा रहे हैं. पर जब हमे मंहगी सब्जियां थोक मार्केट से ही मिल रही हैं तो हम भी उसे फुटकर में महंगे दाम पर बेंच रहे हैं.

Tags: Gorakhpur news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें