Gorakhpur News: शादीशुदा महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, रेप का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, प्रेग्नेंट होने पर करवाया एबॉर्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

गोरखपुर में शादीशुदा महिला के यौन शोषण का मामला सामने आया है
आरोप है कि युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शादीशुदा महिला के यौन शोषण का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया. इसके बाद उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया. फिर जबरन महिला का धर्मांतरण कराया. इसके बाद उससे निकाह कर लिया. प्रेग्नेंट होने पर उसका एबॉर्शन भी करा दिया. इस बीच महिला को पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है, तो उसने विरोध किया. इसके बाद उसने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला शहर के राजघाट इलाके का है. युवक की गिरफ्तारी को लेकर एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेसवार्ता की. मीडिया से बातचीत में एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि एक महिला ने राजघाट थाने में एक युवक के खिलाफ तहरीर दी थी. शिकायत करने वाली महिला हिंदू है. उसने तहरीर में बताया कि उसकी शादी वाराणसी में कुछ समय पहले हुई थी. उसकी एक 3 साल की बेटी भी है. करीब 2 साल पहले महिला के पति ने उससे अलग होकर दूसरी शादी कर ली थी. इसके बाद महिला गोरखपुर में आकर रहने लगी. इस बीच ऑर्केस्ट्रा में महराजगंज जिले के सोनौली इलाके के खुर्शीद हाशमी उर्फ केडी ने महिला को अपने विश्वास में ले लिया. उसकी आपबीती पर हमदर्दी जताकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। खुर्शीद ने एक दिन धोखे से महिला को अपने पास बुलाया और नशीला पदार्थ पिला दिया। वह जब बेहोश हो गई, तो उसके साथ रेप किया और उसका वीडियो भी बना लिया. महिला ने वीडियो डिलीट करने को कहा, तो खुर्शीद ने उसकी बात टाल दी. कुछ दिन बाद वह महिला को तुर्कमानपुर में एक किराए के मकान में ले गया. वहां पर महिला और उसकी बच्ची को ठहरा दिया. महिला के पास काम नहीं था, इसलिए उसकी बात माननी पड़ी. इस दौरान महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर खुर्शीद ने जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा दिया और उससे निकाह करने के बाद उसका शारीरिक शोषण करने लगा. इस दौरान महिला गर्भवती हो गई.

इसी बीच उसे मालूम हुआ कि खुर्शीद किसी दूसरी महिला से शादी कर उसके साथ रह रहा है. वह बीच-बीच में उससे मिलने के लिए आता रहता है. महिला ने जब खुर्शीद से दूसरी शादी के बारे में पूछा, तो उसने उसे बुरी तरह -पीटना शुरू कर दिया और उसका जबरन गर्भपात भी करवा दिया. खुर्शीद आए दिन महिला और उसकी बच्ची को प्रताड़ित करने लगा. ऐसे में तंग आकर महिला ने शाहपुर पुलिस से खुर्शीद की शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Tags: Gorakhpur news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें