केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मेहनत लाई रंग, चीन को पछाड़ा, सड़क के मामले में दूसरे नंबर पर आया भारत

हाइलाइट्स

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सड़क नेटवर्क के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है.
नितिन गडकरी ने कहा कि टोल कलेक्शन के मामले में 9 वर्षों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.

नई दिल्ली. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेस किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में देश में राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल लंबाई लगभग 59 प्रतिशत बढ़ी है. इसके साथ ही भारत सड़क नेटवर्क के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि साल 2013-14 में नेशनल हाईवे की कुल लंबाई 91,287 किलोमीटर थी, जो कि 2022-23 में बढ़कर 1,45,240 किलोमीटर हो गई है. इस अवधि में 59 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है.

राष्ट्रीय-राजमार्ग की लंबाई अब 44,654 किलोमीटर
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में फोर-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग में वृद्धि लगभग दोगुनी हो गई है. 2013-14 में फोर लेन राष्ट्रीय-राजमार्ग की यह लंबाई 18,371 किलोमीटर थी, जो पिछले 9 वर्षों में बढ़कर 44,654 किलोमीटर हो गई है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि फास्टैग को शुरू करने से टोल कलेक्शन में महत्वपूर्ण उछाल आया है. उन्होंने आगे बताया कि टोल से राजस्व संग्रहण 2013-14 के 4,700 करोड़ रुपये बढ़कर 2022-23 में 41,342 करोड़ हो गया है. नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2030 तक टोल राजस्व संग्रहण को 1,30,000 करोड़ तक पहुंचना है.

Tags: Nitin gadkari

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More