IBPS : ग्रामीण बैंक में कैसे बनते हैं ट्रेजरी ऑफिसर, कितनी मिलती है सैलरी ?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

IBPS : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने हाल ही में देश के 43 ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल-I ऑफिसर स्केल II ( एग्रीकल्चर ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर, ट्रेजरी ऑफिसर, लॉ, सीए, आईटी, जनरल बैंकिंग) और ऑफिसर स्केल III कैटेगरी के पदों भर्ती निकाली थी. इन पदों पर कुल 8500 से अधिक वैकेंसी थी. आईबीपीएस ग्रामीण बैंकों में यह भर्ती हर साल निकालता है. आज हम लोग बात करेंगे इसमें स्केल -II कैटेगरीके अंतर्गत आने वाला ट्रेजरी मैनेजर/ऑफिसर पद एक स्पेशलिस्ट पोस्ट है.

ट्रेजरी मैनेजर की जॉब प्रोफाइल मुख्य रूप से फंड की डीलिंग और फंड के उपयोग के इर्द-गिर्द घूमती है. आईबीपीएस ट्रेजरी मैनेजर की जॉब प्रोफाइल में बैंक में किए जाने वाले फंडिंग से संबंधित कई प्रशासनिक कार्य भी शामिल होते हैं.

ट्रेजरी मैनेजर का वेतनमान और सैलरी स्ट्रक्चर

विवरण सैलरी स्ट्रक्चर
वेतनमान 38,000 – ₹ 39,000
बेसिक सैलरी- 23700-980/7-30560-1145/2-32850- 1310/7-42020
महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी का 36%
मकान किराया भत्ता 7% -9%
सिटी कंपन्सेटरी भत्ता 0% से 4%
लीज अलाउंस 29500 रुपये तक
यात्रा भत्ता घर से वर्क प्लेस या बिजनेस पर्पज से आने जाने का खर्च

ट्रेजरी मैनेजर बनने के लिए योग्यता

-ट्रेजरी मैनेजर बनने के लिए उम्र 21 से 32 साल के बीच होनी चाहिए. अधिकतम उम्र सीमा में ओबीसी को तीन साल, एससी/एसटी को 5 साल और दिव्यांग को 10 साल की छूट मिलती है.

-उम्मीदवारों के पास सीए और फाइनेंस में एमबीए की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही एक साल का अनुभव भी जरूरी है.

ट्रेजरी मैनेजर भर्ती प्रक्रिया

आईबीपीएस आरआरबी ट्रेजरी मैनेजर भर्ती की चयन प्रक्रिया के दो स्टेज होते हैं. पहला स्टेज लिखित परीक्षा और दूसरा स्टेज इंटरव्यू है. इस दो घंटे की परीक्षा में 200 नंबर के प्रश्न पूछे जाते हैं. प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 मार्क्स कटते हैं.

Tags: Bank Job, Government jobs, Job and career

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें