IMD Rain Alert: यूपी-एमपी से लेकर महाराष्ट्र तक अगले 5 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. भारत के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. वहीं मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मानसूनी बारिश जारी रहने की संभावना है. आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के घाट इलाके के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसमें आगे कहा गया है कि बुधवार को गुजरात में बेहद भारी बारिश होने की संभावना है.

आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने एएनआई को बताया, ‘मानसून पिछले 4-5 दिनों में तेजी से आगे बढ़ने के साथ सक्रिय बना हुआ है. उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो लगभग पूरे देश में मानसून का असर दिख रहा है. पूरे गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी मानसून पहुंच चुका है. अगले दो दिनों में, उम्मीद है कि दक्षिण पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के शेष हिस्से भी कवर हो जाएंगे.

दिल्ली
दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को अच्छी बारिश हुई और सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर 24.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 5.6 मिमी बारिश हुई.

मुंबई
मौसम विभाग ने मंबई में बुधवार को बहुत भारी बारिश की संभावना के बारे में भी आगाह किया है. पुणे में आईएमडी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक केएस होसालिकर ने कहा, ‘मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों सहित कोंकण क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसे देखते हुए आईएमडी ने कोंकण, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र के लिए भी चेतावनी जारी की है.’

बिहार
बिहार के कई इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश हुई. वहीं आईएमडी के अनुसार, बिहार में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

मध्य प्रदेश
आईएमडी ने मंगलवार को बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश
आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, भारी बारिश और बाढ़ का सामना कर रहे हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक अचानक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने राज्य में बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने यह भी कहा कि कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, शिमला और सोलन जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

Tags: Imd, Rain alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें