आज का राशिफल: तुला और वृश्चिक राशि वाले मस्ती में डूबे रहेंगे, धनु राशि वालों की बढ़ेगी इनकम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


तुला राशिफल (Tula Rashifal, 28 June 2023)

आप का दिन शुभ फलदायी है. आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी. शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें. विचार की दृढ़ता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे. आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगी. प्रिय पात्रों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा. आभूषण, आनंद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

वृश्चिक राशिफल (Vrischika Rashifal, 28 June 2023)

आनंद-प्रमोद, मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा. मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण आप परेशान रहेंगे. बातचीत में किसी के साथ गलतफहमी न हो, इसका विशेष ध्यान रखें. स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी, इसलिए झगडे़ से दूर रहें. परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है. मानहानि या धनहानि की आशंका है. अदालती कामों में आपको बेहद संभलकर चलना होगा. असंयमित व्यवहार आपको परेशानी में डाल सकता है.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 28 June 2023)

आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है. गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद ले पाएंगे. आप रोमांटिक बने रहेंगे. मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं. जीवनसाथी की तलाश करने वालों का रिश्ता पक्का हो सकता है. पुत्र और पत्नी की ओर से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा. आय में वृद्धि तथा व्यापार में लाभ मिलने का दिन है. मित्रों के साथ समय अच्छा गुजरेगा. आज अच्छे भोजन का योग है.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें