विशाल ददलानी को विरासत में मिला संगीत, म्यूजिक बैंड से की थी शुरुआत, बर्थडे पर सुनें उनके 5 शानदार गाने

नई दिल्ली. मशहूर सिंगर और संगीतकार विशाल ददलानी (Vishal Dadlani Birthday) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. ‘अनजाना अनजानी’, ‘ब्रेक के बाद’, ‘विकी डोनर’, और ‘इशकजादे’ जैसी फिल्मों में संगीत दे चुके विशाल आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 28 जून 1973 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था और उनको संगीत पिता से विरासत में मिला था. दरअसल, विशाल ददलानी के पिता भी एक संगीतकार थे और पिता का म्यूजिक कलेक्शन सुनते- सुनते एक दिन उनपर भी म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान बनाने की धुन सवार हो गई. 

उन्होंने साल 1994 में अपने करियर की शुरुआत एक म्यूजिक बैंड के साथ की थी. विशाल ने 3 लोगों के साथ मिलकर पैंटाग्राम नामक एक बैंड की शुरुआत की थी. सिंगर के इस ग्रुप ने इंडो-रॉक बैंड म्यूजिक को इंडिया में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई थी. तो चलिए आज विशाल ददलानी के जन्मदिन पर उनके द्वारा कंपोज किए गए 5 शानदार गानों के बारे में बताते हैं.

” isDesktop=”true” id=”6679915″ >

‘मुसु मुसु हांसी’-
विशाल ने ‘प्यार में कभी कभी’ से करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म का गाना ‘मुसु मुसु हांसी’ तो आपको याद ही होगा. ये गाना ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर हुआ था. इस गाने को संगीत देने के साथ ही विशाल ददलानी ने इसके बोल भी लिखे थे.

” isDesktop=”true” id=”6679915″ >

‘किस ऑफ लव’-
उसके बाद उन्हें फिल्म ‘झूम बराबर झूम’ का एक गाना गाने का मौका मिला था. इस फिल्म का गाना ‘किस ऑफ लव’ युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था और इसी गाने ने उनके करियर को एक नई रफ्तार भी दी. 

” isDesktop=”true” id=”6679915″ >

‘प्यार इम्पॉसिबल’-
उदय चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘प्यार इम्पॉसिबल’ के टाइटल ट्रैक को भी विशाल ददलानी ने ही आवाज दी थी. इस फिल्म का ये गाना वाकई काफी मजेदार है. ये गाना सुनते ही सिंगर की आवाज से तो आपको प्यार जरूर हो जाएगा.
” isDesktop=”true” id=”6679915″ >

 ‘जब मिला तू’ –
सोनम कपूर और इमरान खान की फिल्म ‘आई हेट लव स्टोरीज’ का गाना ‘जब मिला तू’ काफी हिट हुआ था. इस गाने ने सबका दिल जीत लिया था. विशाल ने इस गाने को आवाज देने के साथ ही इसे कंपोज भी किया है. ये गाना आज भी किसी का भी दिल पिघला सकता है.

” isDesktop=”true” id=”6679915″ >

 ‘जी ले जरा’ –
आमिर खान, रानी मुखर्जी और करीना कपूर की फिल्म ‘तलाश’ का गाना ‘जी ले जरा’ को विशाल ददलानी ने आवाज दी थी. ये इस फिल्म का सबसे लोकप्रिय गाना था. विशाल की आवाज में ये गाना सीधे दिल छू जाता है.

Tags: Entertainment news., Vishal dadlani

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More