
हाइलाइट्स
केतु एक छाया ग्रह माना जाता है.
ये हमेशा वक्री चाल ही चलता है.
Ketu’s Retrograde Motion : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु को छाया ग्रह माना जाता है जो हमेशा वक्री चाल चलता है. अशुभ ग्रह होने की वजह से ये एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो वर्तमान राशि और उसकी पिछली राशि को भी प्रभावित करता है. इस समय केतु ग्रह तुला राशि में विराजमान है और 30 अक्टूबर को यह कन्या राशि में प्रवेश करेगा. जिसका सकारात्मक असर 3 राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. कौनसी हैं वे 3 राशियां आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.
कन्या राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि कन्या है उनके लिए केतु ग्रह का गोचर सफलता लेकर आ रहा है. इस दौरान कन्या राशि के जातकों की कुंडली के पांचवें घर में केतु गोचर करेगा. इस दौरान कन्या राशि के जातकों को अचानक धन लाभ होगा, आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा, मानसिक तनाव कम होगा, लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन पैसा कमाने की कोशिश सफल होगी. आर्थिक मजबूती मिलेगी.
यह भी पढ़ें – राशि के अनुसार चुने करियर, सिंह से वृश्चिक के जातक बनाए इस क्षेत्र में भविष्य, सफलता चूमेगी आपके कदम
सिंह राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि सिंह है उनके लिए केतु ग्रह की उल्टी चाल लाभ पहुंचाएगी. सिंह राशि के जातकों के दूसरे भाव में केतु ग्रह स्थित होंगे. यदि लंबे समय से आर्थिक संकट है तो इससे मुक्ति मिलेगी, इस दौरान आपकी मनोकामना पूरी होने के योग बन रहे हैं. सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी, आय के नए स्त्रोत बनेंगे.
यह भी पढ़ें – 13 दिन बाद बुध हो रहे उदय, भद्र राजयोग निर्माण से 3 राशि के जातक होंगे मालामाल, खुल जाएगी किस्मत
धनु राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि धनु है उनके लिए केतु का कन्या राशि में वक्री होना अत्यधिक शुभ माना जा रहा है. धनु राशि के जातकों के दसवें भाव में केतु स्थित होंगे, जिससे आपको रोजगार और व्यापार में जबरदस्त सफलता प्राप्त हो सकती है. इस दौरान आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आपके करियर को नई ऊंचाई मिल सकती है, नौकरी करने वालों को बेहद शुभ अवसर प्राप्त हो सकते हैं. कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकता है, धन संचय करने में प्रगति होगी, आपको अपने पिता का सहयोग मिलेगा.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion
FIRST PUBLISHED : June 28, 2023, 03:25 IST






