बस्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्जनपदीय स्नैचर गैंग, पलक झपकते ही करते थे कांड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रहमान/सिद्धार्थनगर: यूपी में बस्ती मंडल के सिद्धार्थनगर जिले के बांसी में हुई चेन स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खुलासा किया है. तीनों अंतर्जनपदीय चैन स्नैचर गैंग को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, बांसी थाना क्षेत्र के मियां मैदान के पास सत्संग सुनकर आ रही महिला के गले से सोने की चेन खींच कर बाइक सवार दो स्नैचर फरार हो गए.

स्नैचिंग की सारी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई. चैन स्नैचिंग की घटना को लेकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया. जिले के खेसरहा थाने की पुलिस ने एक बाइक पर सवार 2 संदिग्धों को रोकने के कोशिश की तो दोनों पुलिस को चकमा देकर भाग निकले, लेकिन पुलिस ने पीछा करके एक स्नैचर को पकड़ने में कामयाब रही.

वहीं दूसरा स्नैचर मौके से फरार हो गया. पकड़े आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बाकी 2 चैन स्नैचरों को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान पकड़े गए स्नैचर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व शोहरतगढ़ थाने के नजदीक एक बुजुर्ग से 10,000 छीन कर भाग गए थे.

ये हुआ बरामद
वहीं इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया की पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन अंतर्जनपदीय चेन स्नेचरों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी महाराजगंज जिले के हैं. पुलिस ने इनके पास से एक अपाचे बाइक, 7000 नगद, सोने की चैन समेत दो मोबाइल बरामद किया है. चैन स्नैचरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार नगद इनाम देने की भी घोषणा की है.

Tags: Basti news, Local18, Up crime news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें