मुंबई: NCB ने किया 1 करोड़ रुपए मूल्य का ड्रग्‍स जब्त, विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) ने मंगलवार को कहा कि उसने मुंबई (Mumbai) में एक करोड़ रुपये मूल्य का 996 ग्राम मादक पदार्थ ‘एमडीएमए’ जब्त करके एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है. एनसीबी ने इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया. एक अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला कि विदेशी डाकघर (एफपीओ) में जब्त किया गया मादक पदार्थ दिल्ली, मुंबई, गोवा और अन्य प्रमुख शहरों में वितरित किया जाना था.

उन्होंने बताया कि एनसीबी की मुंबई जोनल इकाई को मादक पदार्थ की खरीद में शामिल एक अफ्रीकी तस्करी गिरोह के बारे में जानकारी मिली थी. अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला कि नीदरलैंड से मंगाई गई मादक पदार्थ की खेप को टिन के डिब्बे में छिपाया जाता था और पार्सल में भेजा जाता था. उन्होंने बताया कि 20 जून को एनसीबी को एफपीओ से एक पार्सल के बारे में जानकारी मिली और जांच करने पर 2,000 अलग-अलग रंग की गोलियां मिलीं, जो 996 ग्राम ‘एमडीएमए’ थीं.

ड्रग्‍स के साथ फर्जी भारतीय पासपोर्ट बरामद
अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने सोमवार को नालासोपारा में रहने वाले नाइजीरियाई नागरिक जॉन संडे को गिरफ्तार किया, जिसे मादक पदार्थ प्राप्त करना था. उन्होंने बताया कि एनसीबी ने आरोपी के आवास से उसकी जाली तस्वीर वाला एक फर्जी भारतीय पासपोर्ट भी बरामद किया.

Tags: Mumbai, Mumbai drugs case, Narcotics Control Bureau, NCB

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें