लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, इकाना स्टेडियम में भी होंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुश होने वाली खबर है. साल 2023 लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद अच्छा साबित होता नजर आ रहा है. आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल मंगलवार को जारी हो चुका है. इसके मुताबिक, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वर्ल्ड कप के करीब पांच मुकाबले होंगे, जिसमें लखनऊ के लोगों को क्रिकेट की बड़ी हस्तियों को करीब से देखने का मौका मिलेगा. यह लखनऊ वालों के लिए दूसरा सबसे बड़ा मौका होगा.

बता दें कि हाल ही में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल मैच खेले गए थे, जिसमें लोगों ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों को करीब से देखा था और उनकी दीवानगी भी लखनऊ में साफ तौर पर नजर आ रही थी. लेकिन जब से वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी हुआ है, तब से लखनऊ के लोगों में एक बार फिर से नया जोश और उत्साह साफ तौर पर नजर आ रहा है.

इकाना में खेले जाएंगे वर्ल्ड कप के 5 मैच
जारी शेड्यूल के मुताबिक, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका का पहला मैच खेला जाएगा, जबकि दूसरा वर्ल्ड कप का मुकाबला 16 अक्टूबर को होगा, जो ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर टीम के साथ खेला जाएगा. इसके अलावा 21 अक्टूबर को क्वालीफायर एक बनाम क्वालीफायर दो का भी मुकाबला लखनऊ में ही होगा. जबकि 29 अक्टूबर को भारत बनाम इंग्लैंड का मुकाबला होगा, जो सबसे दिलचस्प होगा. लखनऊ के लोगों के लिए यह मुकाबला बेहद खास होगा. 3 नवंबर को अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर वन टीम का मैच लखनऊ में ही होगा.

स्टेडियम में तैयारियां शुरू
इकाना स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान कई बार पिच को लेकर सवाल खड़े हुए थे. कई खिलाड़ियों ने भी इस पर गंभीर सवाल खड़े किए थे. इस बार ऐसा कुछ न हो इसके लिए इकाना स्टेडियम प्रबंधन ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं. कहा यह भी जा रहा है कि पिच पर इस बार खास फोकस रहेगा.

Tags: Cricket, Icc world cup, Local18, Lucknow news, Sports news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें