हमने सचिन के लिए जीता वर्ल्ड कप, ये टीम इस बल्लेबाज के लिए जीतेगी ट्रॉफी, रोहित शर्मा नहीं धुरंधर ने लिया किसका नाम ?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. 27 जून मंगलवार को तय तारीख पर शेड्यूल को जारी किया गया. मेजबान भारत को टूर्नामेंट जीतने का दावेदार माना जा रहा है. पिछली बार टीम इंडिया ने विश्व कप की मेजबानी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. तब पूरी टीम ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के लिए खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया था. अबकी बार इसे किस एक खिलाड़ी की खातिर इसे टीम जीतना चाहेगी.

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि भारतीय टीम ने 2011 में जिस तरह से महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के लिए विश्व कप जीता था उसी तरह मौजूद टीम को आगामी विश्व कप विराट कोहली के लिए यादगार बनाना चाहिए. भारत ने 2011 में अपनी सरजमीं पर विश्व कप का खिताब जीता था और कोहली उस टीम का हिस्सा थे। टीम इसके बाद सिर्फ एक बार ही आईसीसी का कोई टूर्नामेंट (2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी) जीत सकी.

आईसीसी ने मंगलवार को विश्व कप का कार्यक्रम जारी किया जिसका आगाज पांच अक्टूबर को अहमदाबाद में पिछले टूर्नामेंट के फाइनल खेलने वाले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मुकाबले से होगा. विश्व कप का फाइनल 19 नवंबर को खेला जायेगा.

सहवाग ने आईसीसी के कार्यक्रम में कहा, ‘‘ हमने वह विश्व कप तेंदुलकर के लिए खेला था. हमने विश्व कप जीता और यह सचिन पाजी के लिए शानदार विदाई थी. विराट कोहली (अब) सचिन तेंदुलकर के स्थान पर हैं. वह पूरे जुनून के साथ क्रिकेट खेलते हैं, दूसरों का ख्याल रखते हैं. हर कोई विराट कोहली के लिए इस विश्व कप को जीतना चाहता है. कोहली में कोई बदलाव नहीं आया है. वह हमेशा टीम को अपना शत प्रतिशत देते है. मुझे लगता है कि खुद विराट भी इस विश्व कप को जीतना चाहते है.’’

Tags: Rohit sharma, Sachin tendulkar, Virat Kohli, Virender sehwag, World cup 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें