यूपी में बेरोजगार युवाओं को मुफ्त में दिया जाएगा कम्प्यूटर प्रशिक्षण, ऐसे करें अप्लाई


सृजित अवस्थी/पीलीभीत.पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से समय समय पर पिछड़ा वर्ग के लोगों को लाभ पहुँचाने के लिए योजनाएं चलायी जाती है. पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोज़गार युवक-युवती जो कम्प्य़ूटर प्रशिक्षण लेना चाहते हैं उनसे विभाग की ओर से आवेदन माँगे जा रहे हैं.इस योजना के तहत शहर में संचालित हो रहे कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों पर इन युवाओं को एनरोल किया जाएगा. युवाओं को ट्रिपल सी व ओ लेवल प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके लिए केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट भी शासन को भेज दी गई है. अब मंज़ूरी मिलने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यह आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई तक चलेगी.

पिछड़े वर्ग के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच है वे इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर चुके हैं वे इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के इच्छुक व्यक्तियों को http://backwardwelfare.up.nic.in पर लॉग इन कर आवेदन फ़ॉर्म का प्रिंटआउट लेना होगा. आवेदकों को फ़ॉर्म के साथ कुछ दस्तावेज़ जैसे की हाई स्कूल व इंटर की मार्कशीट, आय व जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी संलग्न कर विकास भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा.

कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा

योजना पर अधिक जानकारी देते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर ली गई है. आवेदकों को तीन माह तक कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Tags: Hindi news, Local18, UP news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More