
भोपाल. यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने आज भोपाल में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली. यूथ कांग्रेस के डोर टू डोर कैम्पेन की शुरुआत की. इसी के साथ ही कांग्रेस मध्यप्रदेश समृद्धि कार्ड जारी करेगी. इसके तहत पांच गारंटी दी जाएंगी. ₹500 में गैस सिलेंडर, किसानों का कर्ज माफ, 15 सौ रुपए महिलाओं को प्रति माह, पुरानी पेंशन स्कीम लागू 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ.
न्यूज़ 18 से बातचीत में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास बोले-कर्नाटक में कांग्रेस सरकार आयी वहां 40 परसेंट की सरकार थी. मध्य प्रदेश में 50 परसेंट चल रहा है. जनता ने तय कर लिया है कि भाजपा को हराना है. बेरोजगारी, महंगाई नफरत, नशा, करप्शन का माहौल है. भाजपा झूठ बोलने, नाम चेंज करने के अलावा कुछ नहीं कर रही.
महाकाल लोक करप्शन पर चुप क्यों
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास बोले-यूथ कांग्रेस 5 गारंटी को लेकर घर घर तक पहुंचने का काम करेगी. युवा परेशान है. डबल डिग्री के बावजूद सिक्यूरिटी का काम करने दूसरे राज्यों में जा रहे हैं. पेपर लीक के मामले मध्यप्रदेश में सामने आते हैं, भाजपा सरकार पर से जनता का विश्वास पूरी तरह से टूट चुका है और विकल्प सिर्फ कांग्रेस पार्टी है. मध्य प्रदेश में पीएम मोदी के कांग्रेस और अन्य दलों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों पर श्रीनिवास बोले – बीजेपी वाले भगवान के नाम पर राजनीति करते हैं. लेकिन महाकाल लोक में जो करप्शन हुआ उस पर क्यों नहीं बोलते. पेपर लीक के मामले में क्यों नहीं कहते. महंगाई के बारे में उन्हें बात करनी थी. एमपी में आकर उन्होंने झूठ बोला है, आपस में लड़ाने का काम और बड़े-बड़े वादे करते हैं.
बीजेपी सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट करती है
श्रीनिवास ने यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कहा हम संविधान पर भरोसा करते हैं. यह लोग पहले भी जानलेवा नोटबंदी जीएसटी जैसी चीजें लेकर आए. छोटे बिजनेस को खत्म कर दिया. आपस में बैठकर बीजेपी के लोग कुछ लोग डिसीजन लेते हैं जो देश की जनता को झेलना पड़ता है. इनके पास कोई विजन नहीं है. सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट करते हैं.
.
Tags: Bhopal News Updates, Madhya pradesh latest news, Youth congress
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 20:31 IST






