सुल्तानपुर में आत्मदाह का प्रयास का प्रयास करने वाली पीड़िता की मौत, प्रेम-प्रसंग का थी शिकार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पप्पू पांडेय/सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बीते दिनों आत्मदाह करने के लिए झुलसी युवती की बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. गौरतलब हो कि दो बच्चों का पिता, इस युवती को शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा. युवती गर्भवती हो गई तो उसने विवाह से इंकार कर दिया था, जिसके बाद किशोरी ने आत्मदाह करने के लिए अपने आप को आग के हवाले कर दिया था.

कई बार युवक कर चुका दुष्कर्म
दरअसल, मामला है गोसाईगंज थाना क्षेत्र का है. जहां इसी थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दो बच्चों के पिता ने गांव की ही एक युवती को अपने प्रेम के मकड़जाल में फंसा लिया. युवती को शादी का झांसा देकर इस व्यक्ति ने ना सिर्फ उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया बल्कि उसे गर्भवती भी कर दिया.

10 दिन से अस्पताल से चल रहा था इलाज
गर्भवती होने के बाद युवती ने विवाह के लिए कहा तो आज-कल कह कर उसे अंधेरे में रखता रहा और लगातार कहने के बाद भी जब युवक ने शादी नही की तो युवती ने बीते 18 जून को अपने आप को आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया, जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था. बीती रात इलाज के दौरान इस गर्भवती युवती की मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

वहीं इस घटना के बाद 19 जून को परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ गोसाईगंज थाने में तहरीर दी थी. तहरीर मिलते ही पुलिस ने न सिर्फ आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया बल्कि रात तक उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था.

Tags: Amethi news, Crime News, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें