अनपढ़ ने ‘फर्जी’ वेब-सीरीज देख यूं सुधारी नकली नोट की क्‍वालिटी, सरकार को लगा दिया मोटा चूना, 2 गिरफ्तार


अंशुल सिंह, नई दिल्‍ली. शाहिद कपूर की वेब-सीरीज फर्जी ने बीते कुछ महीनों में खूब सुर्खियां बटोरी. साधारण से दिखने वाले दो युवकों ने इसमें बेहद शानदार क्वालिटी के भारतीय करेंसी के नकली नोट अपनी प्रिंटिंग प्रेस में ही छाप दिए थे. वो खुद को किसी आर्टिस्‍ट से कम नहीं समझते थे. कुछ इसी तर्ज पर फर्जी नोट छापने वाला उत्‍तर-प्रदेश का एक युवक दिल्‍ली पुलिस के हत्‍थे चढ़ा है. आरोपी की पहचान इरशाद के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से ढाई लाख रुपये की कीमत के 2000 के नकली नोट बरामद किए हैं.

जांच के दौरान इरशाद उर्फ भूरू ने बताया कि कोविड-19 के दौरान उसे काफी नुकसान हुआ था. उसने सही तरीके से रोजी-रोटी का इंतजाम करने का काफी प्रयास किया. कामयाबी नहीं मिलने पर वो नकली नोट छापने के धंधे में लग गया. पुलिस की तरफ से बताया गया कि इरशाद अनपढ़ है. उसने कोई औपचारिक पढ़ाई नहीं की है. नकली नोटों की हाई डिमांड और प्रोफिट मार्जन को देखते हुए वो इस धंधे में कूद गया. अपने एक साथी की मदद से इरशाद अपनी दुकान में ही प्रिंटर से ये नोट छापता था. बाद में इनकी सप्‍लाई दिल्‍ली-एनसीआर में किया करता था.

यह भी पढ़ें:- बचपन की गलती कबूलकर आफत ली मोल, नौकरी गंवाई, जान से मारने की मिलने लगी धमकी

ऐसा किया सही पेपर और इंक का इंतजाम
भले ही आरोपी अनपढ़ हो लेकिन उसने नकली नोट छापने से पहले खूब रिसर्च की. सही क्‍वालिटी के पेपर का इस्‍तेमाल इस काम के लिए किया गया. ऑनलाइन रिसर्च करने के बाद उसने इस काम के लिए सही इंक का अरेंजमेंट भी किया. उसका एक साथी विभिन्‍न राज्‍यों में प्रिंटिंग से जुड़ा ‘डायर’ का काम कर चुका है. अपने कनेक्‍शन का इस्‍तेमाल कर वो फेक बिल के माध्‍यम से पेपर व अन्‍य चीजों का इंतजाम कराता था.

पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्‍ली के अलीपुर इलाके में फेक करेंसी की सप्‍लाई के लिए कोई आने वाला है. जाल बिछाकर एक शख्‍स को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने बताया क‍ि उसने उत्‍तर प्रदेश के शामली जिले में स्थित कैराना में रहने वाले इरशाद से नोट लिए हैं. जिसके बाद उसकी भी गिरफ्तारी हुई.

Tags: 2000 note, Crime News, Fake Currency Thug Arrested

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More