
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश में पांच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की. यह पहला मौका है जब एक साथ पांच ट्रेनों को देश को सौंपा गया है. इस मौके पर पीएम मोदी ने ट्रेन में सवार बच्चों से भी बात की. सोशल मीडिया पर पीएम की बातचीत के वीडियो काफी वायल हो रहे हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से यह जारी किए गए. पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान एक छात्र से पूछा कि आपको इस ट्रेन में क्या अच्छा लगा. इसपर एक छात्र ने कहा कि मुझे ट्रेन के ऑटो-मैटिक दरवाजे पसंद आए.
इसी सवाल का एक अन्य छात्र ने जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से कहा कि मुझे वंदे भारत ट्रेन का इंटीरियर डिजाइन पसंद आया. इसके बाद पीएम की तरफ से पूछा गया कि क्या आपको पता है कि यह ट्रेन मेड इन इंडिया है. इसपर सभी बच्चों ने जवाब दिया- हां. छात्रों ने अपनी पेंटिंग पीएम को दिखाई. उन्होंने बताया कि वंदे भारत ट्रेन में सफाई उन्हें काफी पसंद आई.
यह भी पढ़ें:- बचपन की गलती कबूलकर आफत ली मोल, नौकरी गंवाई, जान से मारने की मिलने लगी धमकी
Express | PM Modi interacts with students onboard Vande Bharat express train in Madhya Pradesh pic.twitter.com/qJfAiUsZoI
— ANI (@ANI) June 27, 2023
.
Tags: Pm narendra modi, Vande bharat train
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 18:01 IST






