कोटा में सिर मुंडवाकर गंजे हो गए छात्र, फिर किया यह यज्ञ, जानिए क्या है मामला


 शक्ति सिंह/ कोटा. कोटा के राजकीय महाविद्यालय में छात्रों द्वारा अपनी विभिन्न मांगे मनवाने के लिए एक अनोखा प्रदर्शन किया गया. यहां छात्रों पहले कॉलेज के परिसर में पहले धरना दिया. जिसके बाद यूनिवर्सिटी को अपनी मांगे मनवाने के लिए कॉलेज परिसर में ही सद्बुद्धि यज्ञ किया गया. इसके बाद वहां मौजूद छात्रों ने अपना मुंडन भी करवाया. छात्र संघ उपाध्यक्ष स्वदेश सिंह ने बताया कि लंबे अरसे के मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा. इस वजह से हम अपना सिर मुंडवाने के लिए मजबूर हुए हैं.

छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष मीणा ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय कोटा में छात्रसंघ कार्यकारणी के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी द्वारा छात्रों पर किए जा रहे अत्याचार को लेकर सद्बुद्धि हवन कराया गया. छात्रसंघ कार्यकारणी व समस्त छात्र छात्राओं द्वारा यूनिवर्सिटी की सद्बुद्धि के लिए आहुति दी गई.यूनिवर्सिटी द्वारा लगभग 2 वर्ष से स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के परीणाम मेंअधिक फर्जीवाड़ा किया जा रहा है. एक ही कक्षा के 60-70% बच्चो को फेल किया जा रहा है.आरटीआई और रीवेल डालने पर 25 से 40 अंक तक बढ़ा दिए जाते हैं व इन्हीं के नाम पर बच्चो से अलग अलग प्रकार से फीस जमा करा ली जाती है. एमएससी गणित और केमेस्ट्री के तृतीय सेमेस्टर के परिणाम में 50% से अधिक विद्यार्थियों के बैक दे दी गई है. जिनमे कई पूर्व दो सेमेस्टर के टॉपर भी शामिल है.

छात्रसंघ उपाध्यक्ष स्वदेश सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी द्वारा की जा रही धांधली को लेकर हमने यह प्रदर्शन किया. परिणामों में त्रुटियों को जांच कर दोषियों पर कार्रवााई की जाए. अभी जारी हुए सांइस पीजी के परिणामों की पुनः जांच करवाकर रिजल्ट जारी किया जाए.

प्रदर्शन के दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष स्वदेश सिंह, महासचिव नितेश नागर ,सयुक्त सचिव आवेश खत्री, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अविनाश मालव , वरिष्ठ छात्र नेता कृष्णा,योगेंद्र,हर्ष वर्धन,विशाल,पवन ,गजेंद्र, नमो नारायण,मुख्तार,सोनम सोनी , मनीषा,तरुणा, तेजेंद्र,देवराज,सागर,हिमाशु, अक्षय,पूजा,शीतल, लव, नुपुर, मनिता,प्रियंका,दीपिका,शिवम, ऊषा, प्रिया, रौनक, कोमल उमा,प्रिया,रोनिका,तनीषा, देवकी,निरंजन,कनिष्का आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे.

Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More