3 रुपए में मरीजों को मिल रहा है फिजिओथेरपी का इलाज, गोरखपुर अस्पताल में शुरू हुई सुविधा


रजत भट्ट/गोरखपुर. गोरखपुर जिला अस्पताल मरीजों के लिए कई सुविधाएं बढ़ाई जाती है तो फिर भी कोई ना कोई कमी अस्पताल मे रही जाती है. इस वक्त बढ़ती गर्मी के वजह से हीट स्ट्रोक चल रहा है तो अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही लेकिन अस्पताल में आने वाले मरीजों को सुविधा भी दी जा रही है. कुछ ऐसी सुविधा अस्पताल में शुरू की गई थी जिससे कम पैसे में शहर के लोगों को एक अच्छी फिजियोथेरेपी की फैसिलिटी दी जा सकेगी. इसकी शुरुआत होने के बाद काम भी ऐसा ही रहा है. आज फिजियोथेरेपी के जरिए लोग 3 रूपए में स्वस्थ हो रहे हैं.

गोरखपुर के जिला अस्पताल में इस फिजियोथेरेपी की शुरुआत 13 फरवरी 2023 को शुरू की गई. प्रमुख चिकित्सक डॉ राजेंद्र ठाकुर ने बताया फिजियोथेरेपी के शुरू होने से लोगों को अब राहत मिल रही है. मात्र 3 रूपए में इस सुविधा को लोगों को दिया जा रहा है और लोग इसका फायदा भी उठा रहे हैं. कई ऐसे मरीज है जो आकर यहां पर फिजियोथैरेपी करते हैं और उनकी हालत सुधरी रही है. बाहर इसी फिजियोथेरेपी के लोगों को 300 से 500 रूपए खर्च करने पड़ते हैं लेकिन अब जिला अस्पताल में 3 रुपए में इसकी सुविधा लोगों को दि जा रही हैं.

4 लोगों का स्टाफ रहता है मौजूद

फिजियोथैरेपी शुरू करने से पहले इसकी सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा गया आने वाले मरीजों के लिए यहां पर 2 नर्स और 2 पुरुष स्टॉप मौजूद रहते हैं. इसके अंदर हर तरह की सुविधा मौजूद है आने वाले मरीजों को नर्स पूरी तरीके से मदद करती हैं और हर तरह के एक्सरसाइज उन्हें कराई जाती है.

फिजियोथेरेपी करने आए अशोक बताते हैं पहले इस चीज के लिए बाहर हम पैसे भी खर्च करते थे और इतनी अच्छी सुविधा भी नहीं मिलती लेकिन जिला अस्पताल में कम पैसे में अच्छी सुविधा दी जा रही है. यहां पर कितने लोग आते हैं और फिजियोथेरेपी करके स्वस्थ होते हैं.

इन एक्सरसाइज की है बेहतर सुविधाएं

गोरखपुर जिला अस्पताल में 3 रुपये में फिजियोथेरेपी के जरिए लोग एक्सरसाइज करके स्वस्थ हो रहे हैं. अस्पताल में खास करके हड्डी और नस से संबंधित एक्सरसाइज कराए जाते हैं. जिसमे सेकाई एक्सरसाइज में डायथर्मी, आएफबी, डेंस, अल्ट्रासाउंड ग्राफी, सोल्ड व्हील, लंबू ट्रेक्शन, सर्वाइकल ट्रेक्शन, सीपीएम अप्पर लिंब, सीपीएम लोअर लिंब, यह एक्सरसाइज करा जाते हैं.

Tags: Gorakhpur news, Health, Local18, UP news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More