ओंकारेश्वर में दर्शन करने जाने वालों के लिए राहत की खबर, झूला पुल पर शुरु हुआ आवागमन, तार टूटने से 4 माह से था बंद

प्रवीण मिश्रा/इंदौर. तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में शिव भक्तों के दर्शन के लिए झूला पुल पर आवागमन शुरू हो गया है. करीब 4 महीने पहले तार टूटने के कारण जिला प्रशासन ने इस पुल को बंद कर दिया था. लोगों को इंतजार था कि जल्द से जल्द इसे खोला जाए. अब पूरी तरह से मरम्मत होने के बाद झूला पुल पर आना जाना शुरू हो गया है औऱ श्रद्धालुओं को भगवान ओंकार के दर्शन के लिए आराम हो गई है.

कुछ माह पहले निरीक्षण के दौरान पता चला था कि झूला पुल के कुछ तार टूट गए हैं, जिस वजह से कभी भी हादसे की आशंका है, इसके बाद15 फरवरी को संभाग आयुक्त के निर्देश पर कलेक्टर ने इस पुल की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की थी. ठेका कंपनी द्वारा पुल की मरम्मत करने के बाद अधिकारियों ने पुल का बारीकी से निरीक्षण किया. इसके बाद शुरू हुआ मरम्मत का काम करीब 4 महीने तक चला था.

देशभर से ओंकार जी के दर्शन करने आ रहे लोग

करीब 121 दिन बंद रहने के बाद भगवान ओंकार जी और मां नर्मदा मैया के जयकारों के बीच इस झूला पुल का विधिवत संचालन शुरू कर दिया गया. बता दें, कि अगले महीने से भगवान शिव के पवित्र महीने श्रावण मास की शुरूआत हो रही है, जिसके चलते देश भर से शिव भक्त बाबा ओंकार जी के दर्शन करने आते हैं ऐसे में इस पुल पर आवागमन शुरू होने से यहां आने वाले शिव भक्तों को दर्शन करने में आसानी होगी.

Tags: Khandwa news, Local18, Madhya pradesh news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More