रवि किशन के लिए गर्व के पल, डिफेंस ज्वॉइन करेंगी बेटी इशिता शुक्ला, 26 जनवरी परेड में लिया था हिस्सा

नई दिल्ली: नेताओं की अक्सर आलोचना होती है कि वे अपने बच्चों को सेना में नहीं भेजते हैं, मगर यहां कुछ अपवाद हैं. फिल्मों से राजनीति में आए भाजपा सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) की बेटी इशिता शुक्ला डिफेंस का हिस्सा बनेंगी, वह भी अग्निपथ स्कीम के तहत, जिसकी बीते दिनों काफी आलोचना हुई थी. सोशल मीडिया पर लोग रवि किशन और उनकी बेटी इशिता शुक्ला (Ishita Shukla) को अग्रिम बधाई दे रहे हैं.

रवि किशन की बेटी इशिता सिर्फ 21 साल की हैं. इशिता की तारीफ में एक यूजर कहता है, ‘हमें आप दोनों पर गर्व है. उन्होंने दूसरे नेताओं के लिए उदाहरण पेश किया है. रवि भाई, बधाई.’ इशिता सेना में भर्ती होने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं. उन्होंने इस साल 26 जनवरी की परेड में हिस्सा लिया था. परेड में एनसीसी की ओर से हिस्सा लेने वाली 148 महिलाओं में से एक इशिता शुक्ला भी थीं. रवि किशन ने तब ट्वीट करके खुशी जताई थी.

ravi kishan daughter ishita shukla, ravi kishan daughter ishita shukla in defence, ravi kishan daughter name, ravi kishan daughter, ravi kishan daughter ishita shukla will join defence forces under Agnipath scheme, Agnipath scheme, ravi kishan daughter age,ishita shukla age, ravi kishan daughter instagram, ravi kishan age, ravi kishan daughter movie, ravi kishan daughter ishita shukla age, ravi kishan son, ravi kishan wife, ravi kishan family, ravi kishan family, ravi kishan movies, ravi kishan politics, bjp mp daughter in defence, ravi kishan movies list, ravi kishan songs, ravi kishan biography

(फोटो सााभार: Instagram@varindertchawla)

बेटी इशिता शुक्ला पर रवि किशन को गर्व
रवि किशन ने एक ट्वीट में लिखा था कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है, जिन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए कड़ी मेहनत की. रवि किशन ने बताया था कि इशिता दिल्ली डायरेक्टरेट की ‘7 गर्ल बटालियन’ की कैडेट हैं. इशिता शुक्ला के अलावा रवि किशन के 3 और बच्चे हैं, जिनका नाम है- रीवा, तनिष्क और सक्षम. इनमें से रीवा पिता की तरह एक्टिंग को करियर बनाना चाहती हैं. उन्होंने फिल्म मेकिंग और एक्टिंग की ट्रेनिंग ली है. डांस में कुशल रीवा ने अमेरिका में एक्टिंग की पढ़ाई की है. वे नसीरुद्दीन शाह के प्ले ग्रुप का करीब 1 साल तक हिस्सा रही हैं.

ravi kishan daughter ishita shukla, ravi kishan daughter ishita shukla in defence, ravi kishan daughter name, ravi kishan daughter, ravi kishan daughter ishita shukla will join defence forces under Agnipath scheme, Agnipath scheme, ravi kishan daughter age,ishita shukla age, ravi kishan daughter instagram, ravi kishan age, ravi kishan daughter movie, ravi kishan daughter ishita shukla age, ravi kishan son, ravi kishan wife, ravi kishan family, ravi kishan family, ravi kishan movies, ravi kishan politics, bjp mp daughter in defence, ravi kishan movies list, ravi kishan songs, ravi kishan biography

(फोटो सााभार: Twitter@ravikishann)

कई हिट प्रोजेक्ट का हिस्सा रहे हैं रवि किशन
53 साल के रवि किशन अपने भोजपुरी गानों के लिए मशहूर हैं, जिनके हिंदी और तेलुगू सिनेमा में काफी फैन हैं. उन्होंने ‘फिर हेरा फेरी’, ‘वेल्कम टू सज्जनपुर’, ‘मुक्काबाज’, ‘किक 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है. वे कई हिट प्रोजेक्ट का हिस्सा रहे हैं. वे ओटीटी पर भी नजर आ चुके हैं.

Tags: Ravi Kishan

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More