गर्मी का मौसम अभी खत्म नहीं हुआ है. कभी धूप तो कभी छांव का सिलसिला चलता रहता है. कई जगहों पर अभी भी काफी गर्मी पड़ रही है. ऐसे में लोगों को पंखे के साथ एसी या कूलर की भी जरूरत होती है. लेकिन, कई बार लोग कंफ्यूज हो जाते हैं उनके लिए कौन-सा कूलर बेस्ट रहेगा. इसके लिए बजट भी एक खास फैक्टर होता है.
हालांकि, अभी यूपी और बाकी जगह Thomson 85L Desert Air Cooler की भी काफी डिमांड चल रही है. कंपनी के प्रतिनिधी के अनुसार, लोग 10 हजार से कम में इसे खरीदना पसंद कर रहे हैं. हमनें भी थॉमसन के इस कूलर को इस्तेमाल किया.
यहां पर आपको इस कूलर के बारे में बताने जा रहे हैं. इससे आप जान पाएंगे इस कूलर को खरीदना चाहिए या नहीं. आपको बता दें कि इस कूलर की टैंक कैपिसिटी 85L है जिस वजह से एक बार पानी भरने के बाद ये पूरी रात चल जाएगा. हमारे के लिए ठीक था.
कूलिंग एरिया की बात करें तो यह 550 sq.ft वाले एरिया के लिए अच्छे से काम करता है. इसको ऐसे समझें अगर आपके रूम का साइज छोटा या मीडियम है तो आप इसकी ठंडक का आनंद पूरे कमरे में ले सकते हैं. हालांकि, पूरे कमरे को ठंडा करने में थोड़ा समय लगता है.
इसमें तीन बटन कंट्रोल आपको मिल जाएंगे. इससे आप फैन की स्पीड को कंट्रोल कर सकते हैं. फैन की स्पीड के अलावा स्विंग और कूलिंग कंट्रोल करने के लिए भी नॉब दिए गए हैं. इससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं. इसकी बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो अच्छी है लेकिन कंपनी को इसकी कूलिंग पर और भी ज्यादा ध्यान देना चाहिए था.
इसकी कीमत की बात करें तो आपको ये कंपनी की वेबसाइट या ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 9 हजार रुपये से कम में मिल जाएगा. ऑफर में आप इसे और भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं. इस बजट में इसको खरीदने के बारे में आप सोच सकते हैं. हालांकि, अगर आपका बजट ज्यादा है तो आप दूसरे ब्रांड के साथ जा सकते हैं.
.
Tags: Local18, Lucknow News Update, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 13:54 IST






