Taste Of Dausa: लवाण की खास मिठाई पेड़ा, 5 पीढियो से बना रहा पाटनी परिवार, स्वाद ऐसा कि दीवाने हैं लोग 

कालूराम जाट / दौसा.दौसा के लवाण बाजार की पाटनी नाम दुकान पर तैयार की जाने वाली यह खासमिठाई है, इस मिठाई को इनकी पांच पीढ़ियों से बनाया जा रहा है. इस मिठाई को बनाने में बड़ी सावधानी के साथ साफ-सुथरे बर्तनों में साफ सफाई से बनाया जाता है. इस मिठाई को देसी घी में बनाया जाता है. यह खास मिठाई ‘लवाण के पेड़े’ के नाम से मशहुर है. यह ताजा बनाई जाती है और 5 से 6 दिन तक खराब नहीं होती है.पेड़ा बनाने वाले शुभम पाटनी का कहनाहै कि हमारी यह मिठाई लवाण में 5 पीढियो से हम बनाते आ रहे है.यहां के लोगों की पहलीपसंद हमारी मिठाई पेड़ा है.लोगों की पसंद बनाने में हम हमारे विश्वास से लोगों को क्वालिटी में इस मिठाई को देते हैं और आज हमारी यह मिठाई लोगों को काफी पसंद है.

दौसा में लवाण के पेड़ेके बारे में यहां के लोग औरइस दुकान पर आए ग्राहक भी कहते हैं कि यहां की फेमस मिठाई है. पाटनी मिष्ठान भंडार वाले अपने आप में अलग ही मिठाई बनाते है.जो हम लोगों को काफी पसंद आती है. यह ताजा बनाई जाती है और 5 से 6 दिन तक खराब नहीं होती है.
लोग इस मिठाई को यात्रा हो या फिर कहीं प्रोग्राम हो शादी समारोह में इस मिठाई को लेकर जाते हैं. दुकान मालिक ने बतायाकि हम हमारे दुकान से हर तरह से लोगों को यह मिठाई भेजते हैं. ऑनलाइन हो या ऑफलाइन दोनों तरह से ही हम ऑर्डर पर यह मिठाईउपलब्ध कराते हैं. हमारे यहां से दूर-दर तक मिठाई जाती है.यह मिठाई अभी ₹340 किलो है.इस मिठाई को ऑनलाइन मंगवाने के लिए हमारे नंबर+91 99285 68680पर बात कर सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 13:34 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More