इस आदमी के पास है देश की सबसे महंगी कार, कीमत इतनी कि आ जाएं 10 लग्जरी अपार्टमेंट, कौन है ये शख्स?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

देश की सबसे मंहगी कार बेंगलुरू के एक उद्योगपति के पास है.
वह कारों के बड़े शौकीन हैं और बैंटले को कारों का ताजमहल कहते हैं.
बैंटले एक ब्रिटिश कार कंपनी है जिसका स्वामित्व अब फॉक्सवैगन के पास है.

नई दिल्ली. ब्रिटिश कार निर्माता बेंटले अपनी लग्जरी कारों के लिए जानी जाती है. यह ब्रांड महंगी लग्जरी कारों के निर्माण के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय है. फिलहाल भारत में सबसे महंगी लग्जरी कार बेंटले मल्सैन ईडब्ल्यूबी सेंटेनरी एडिशन (Bentley Mulsanne Centenary Edition) है. कार की कीमत करीब 14 करोड़ रुपये है. इसे हाल ही में बेंगलुरु में देखा गया है. यह कार टाटा-बिड़ला या किसी और नामी उद्योगपति के पास नहीं बल्कि ब्रिटिश बायोलॉजिकल के एमडी V.S. रेड्डी के पास है. यह एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है. रेड्डी को महंगी कारें कलेक्ट करने का शौक है. वह बैंटले को गाड़ियों का ताजमहल कहते हैं.

V.S. रेड्डी लिंक्डिन प्रोफाइल के अनुसार, वह 52 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किये जा चुके हैं. वह ब्रिटिश बायोलॉजिकल के एमडी होने के साथ-साथ उसके संस्थापक भी हैं. ब्रिटिश बायोलॉजिकल वेबसाइट के अनुसार, यह एक शोध-आधारित हेल्थकेयर न्यूट्रास्युटिकल कंपनी है, जिसे ‘प्रोटीन पीपल’ के नाम से जाना जाता है. ब्रिटिश बायोलॉजिकल द्वारा निर्मित उत्पाद बाल चिकित्सा, मधुमेह, स्त्री रोग, हृदय रोग, हेपेटाइटिस और वृद्धावस्था पोषण में उपयोग किये जाते हैं. कंपनी की स्थापना 1988 में हुई थी. यह भारत की सबसे बड़ी मेडिकल न्यूट्रीशन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में से एक मानी जाती है.

ये भी पढ़ें- असली फाइट से पहले यहां भिड़ गए एलन मस्क और मार्क जकरबर्ग, खूंखार AI फोटोज़ आपने देखी

कैसी है कार?
इस कार की सबसे बड़ी बात यह है कि यह लिमिटेड एडिशन है और कंपनी ने इसकी केवल 100 गाड़ियां ही बनाई हैं. इस कार में 6.75 लीटर का v-8 इंजन लगा है. इसकी टॉप स्पीड 296 किमी/घंटा है. इसकी पावर की बात करें तो कार 506 हॉर्सपावर और 1020 Nm की टॉर्क पैदा करने की क्षमता रखती है. यह 0 से 100 की स्पीड केवल 5.5 सेकेंड में पकड़ लेती है. यह कार केवल तीन रंगों में आती है. सेंटेनरी गोल्ड, सेंटेनरी ब्लैक और सेंटनरी वाइट. कार के इंटीरियर की बात करें तो इसकी सीटों पर शानदार कढ़ाई की गई है. सीटों को बेहद आरामदेह बनाया गया है. कार में पिछली सीटों को मध्य में एक पिकनिक टेबल भी दिया गया है. इसमें निजता को ध्यान में रखते हुए साइड और बैक विंडो पर पर्दे भी दिए गए हैं.

most expensive car in india, bentley limited edition owned by vk reddy in bangalore

VS. रेड्डी ब्रिटिश बायोलॉजिकल के एमडी व संस्थापक हैं. (news18)

बैंटले के बारे में
बैंटले (Bentley) ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता है. इसकी स्थापना 1919 में W.O. बैंटले ने की थी. 2019 में इस कंपनी को 100 साल पूरे हुए थे और इसी के उपलक्ष्य में Bentley Mulsanne Centenary Edition बनाई थी. बैंटले दुनिया की कुछ सबसे महंगी कारें बनाने के लिए विख्यात है. इसके बारे में एक मजेदार फैक्ट यह है कि अब यह कंपनी जर्मनी की फॉक्सवैगन के अधीन है. फॉक्सवैगन के पास ऑडी, बुगाती, सीएट, पोर्शा, लैम्बोर्गिनी और स्कोडा जैसे ब्रैंड हैं.

Tags: Automobile, Business news in hindi, Car

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें