35 साल की 'हसीन दिलरुबा' को याद आए शाहरुख-काजोल, व्हाइट साड़ी में खींचा ध्यान, फैंस बोले-'देखूं मैं तूझे या…'



तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो साझा किया है, उसमें सूरज अस्त होता दिख रहा है और बीच में पानी नजर आ रहा है. तापसी ने व्हाइट साड़ी में बैक पोज दिया है. (instagram/taapsee)

तापसी ने इस फोटो के साथ लिखा, ‘मैं ठहरी रही जमीं चलने लगी, धड़का ये दिल सांस थमने लगी….’. शाहरुख खान और काजोल के फेमस रोमांटिक सॉन्ग की लाइनें उनके फोटो पर सूट कर रही हैं. (instagram/taapsee) तापसी पन्नू का ये खूबसूरत फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तापसी के इस फोटो पर फैंस फायर और हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं. साथ ही अपने अंदाज में उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. (instagram/taapsee) तापसी के एक फैन का कहना था, ‘देखूं मैं तूझे या देखूं कुदरत के नजारे…’. तापसी की ये फोटोज उनकी आने वाली फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ के प्रमोशन का हिस्सा भी कही जा सकती हैं क्योंकि फिल्म में उनका किरदार ऐसे ही लुक में है.(instagram/taapsee) तापसी पन्नू की फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ 2 जुलाई 2021 को रिलीज हुई थी. फिल्म में तापसी के साथ विक्रांत मेसी और हर्षवर्धन राणे थे. अब फिल्म का दूसरा पार्ट ​’फिर आई हसीन दिलरुबा’ अगस्त में रिलीज होगा. (instagram/taapsee)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More