
लंदन. पाकिस्तानी व्यवसायी शहजादा दाऊद की पत्नी और सुलेमान की मां क्रिस्टीन दाऊद (Christine Dawood) एक सहायक जहाज पोलर प्रिंस पर सवार थीं, जब उन्हें पता चला कि टाइटन पनडुब्बी (titan submarine) गायब हो गई है. सबमर्सिबल के एक भयानक विस्फोट के बाद नष्ट हो जाने की घटना में शहजादा और सुलेमान की मौत हो गई. उनके साथ ही ओशनगेट (oceangate) के सीईओ स्टॉकटन रश, ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग और फ्रांसीसी गोताखोर पॉल हेनरी नार्जियोलेट की भी मौत हो गई. टाइटन सबमर्सिबल ने 18 जून को अपनी यात्रा शुरू की. पानी में उतरने के लगभग एक घंटे और 45 मिनट बाद उसका अपने जहाज का पोलर प्रिंस से संपर्क टूट गया.
पोलर प्रिंस ने टाइटन पनडुब्बी को एक सदी पहले डूब चुके टाइटैनिक जहाज (titanic) की साइट तक पहुंचाया था. ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक क्रिस्टीन ने कहा कि पहले तो सभी लोगों ने सोचा कि वे बस पानी के ऊपर पर आने ही वाले हैं. मगर उनको पानी में उतरने के बाद करीब 10 घंटे बीत गए, तो उनको झटका लगा. एक तय समय बाद उनको सतह पर होना चाहिए था. जब वह समय बीत गया, तब उनको चिंता हुई और डरावनी भावनाएं शुरू हुईं. सबमर्सिबल की बड़े पैमाने पर खोज के दौरान क्रिस्टीन को सफलता मिलने की बहुत उम्मीद थी.
क्रिस्टीन ने कहा कि ‘उम्मीद ही वह एकमात्र चीज थी जिसने हमें इस सबके बीच से निकाला. उन्हें विश्वास था कि पनडुब्बी में मौजूद लोग जीवित बचे हो सकते हैं. जबकि सतह पर बहुत सारी गतिविधियां हो रहीं थीं. यह सब एक रोलरकोस्टर की तरह था, एक लहर की तरह… हम उसको देखते रहे. हालांकि जब 96 घंटे का समय बीत गया तो उन्होंने उम्मीद खो दी.’ क्रिस्टीन ने लॉन्च से पहले अपने बेटे और पति के साथ हंसी-मजाक को याद किया. उन्होंने कहा कि वह ‘उनके लिए बहुत खुश थीं’ क्योंकि वे हमेशा से इस साहसिक यात्रा पर जाना चाहते थे.
कितनी है शहजादा दाऊद की नेटवर्थ? बेटे संग टाइटैनिक का मलबा देखने गए थे, तीन दिन से कोई खबर नहीं मिली
टाइटन पनडुब्बी की त्रासदी के बाद यूएस कोस्ट गार्ड, यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड, कनाडा के ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड, फ्रांसीसी समुद्री हताहत जांच बोर्ड और यूनाइटेड किंगडम समुद्री दुर्घटना जांच शाखा के जांचकर्ता पूरे हादसे की जांच पर बारीकी से काम कर रहे हैं. इस बीच ओशनगेट ने वाशिंगटन राज्य के एवरेट में अपना मुख्यालय बंद कर दिया है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लीजिंग एजेंट ने कहा कि कंपनी अनिश्चित काल के लिए बंद हो जाएगी. यह भी पता चला कि टाइटन की जांच करने वाले अधिकारी कथित तौर पर यात्रा के दौरान क्या हुआ था यह पता करने के लिए इसकी मदरशिप पोलर प्रिंस से वॉयस रिकॉर्डिंग और अन्य डेटा की जांच करेंगे. वे यह भी पता लगाने की कोशिश करेंगे कि क्या यह घटना आपराधिक तरीके से हुई है.
.
Tags: Submarine, Submarines, World news, World news in hindi
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 12:20 IST






