
भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मेरा बूथ-सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से बात कर रहे हैं. वे दमोह के बूथ कार्यकर्ता राम पटेल से संवाद कर रहे हैं. पटेल ने पीएम मोदी से सवाल किया- आपने मंडल स्तर के कार्यकर्ता बनकर काम किया है,आप सामाजिक और राजनीतिक जुड़ाव कैसे देखते हैं? पीएम नरेंद्र मोदी ने इस पर जवाब दिया- -जो बूथ होता है वह अपने आप में एक बहुत बड़ी इकाई है. जमीन का फीडबैक बहुत जरूरी है. बूथ के साथी बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कोई सफल नीति बनाते हैं तो समझ लेना बूथ के कार्यकर्ता से जानकारी मिली है. हम बीजेपी कार्यकर्ता वो नहीं जो एसी में बैठकर पार्टी चलाते हैं. हम हर मौसम में खुद को खपाते हैं. उज्ज्वला योजना भी बूथ से निकली है. बूथ पर रोज आंदोलन तू-तू मैं मैं संभव नहीं है. इसलिए कार्यकर्ता की पहचान सेवाभावी की होनी चाहिए. इसलिए छोटे-छोटे काम करना चाहिए.






