Patna Gold Rate: सोना में 200 तो चांदी में 1000 रुपये का उछाल, जानें ताजा रेट

उधव कृष्ण/पटना. राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है. मंगलवार को यहां सोने से ज्यादा चांदी के भाव में उछाल आया है. 26 जून की तुलना में 27 जून को 24 कैरेट सोने के भाव में 200 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है. 24 कैरेट सोने का भाव यहां 60,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि, 22 कैरेट सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 150 रुपये की तेजी हुई है. 22 कैरेट सोने का भाव आज 54,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसी तरह 10 ग्राम 18 कैरेट सोना का भाव 46,050 रुपये है. सर्राफा कारोबारी अनिल गुप्ता ने बताया कि सोने और चांदी की कीमत में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

ये है आज का एक्सचेंज रेट

यदि आप गहनों को बेचना या पुराने गहनों से नए गहने को एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो आपको आज सोने की खरीदारी के साथ इसकी बिक्री का रेट भी जान लेना चाहिए. ऐसे में अगर आप सोना बेचने या फिर उसे एक्सचेंज करने की सोच रहे हैं तो मंगलवार को पटना सर्राफा मंडी में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 52,800 रुपये है. वहीं, 18 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 44,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

इसे भी पढ़ें : रांची के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में उछाल

चांदी के भाव में आई तेजी

मंगलवार को चांदी के दाम में 1,000 रुपये प्रति किलो की तेजी देखी जा रही है. पटना के सर्राफा बाजार में सोमवार तक चांदी का भाव 67,500 रुपये था. जो आज बढ़ कर 68,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. वहीं, चांदी बेचने का रेट 65,500 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चल रहा है. यानी अगर आप चांदी बेचते हैं तो 65.50 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से इसका रेट मिल सकता है. सर्राफा कारोबारी अनिल गुप्ता की मानें तो सोने-चांदी की क्वॉलिटी के हिसाब से इसका रेट कम-ज्यादा भी हो सकता है.

Tags: Gold Price Today, Local18, PATNA NEWS, Silver Price Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More