दस्तावेज़ मे हेरफेर कर अध्यक्ष ने किया स्कूल पर कब्जा:प्रबन्धक की मौत के बाद बेटा और पत्नी ने अफसर से शिकायत कर लगाई इंसाफ की गुहार

कौशांबी…दस्तावेज़ मे हेरफेर कर अध्यक्ष ने किया स्कूल पर कब्जा:प्रबन्धक की मौत के बाद बेटा और पत्नी ने अफसर से शिकायत कर लगाई इंसाफ की गुहार,जमीन के दस्तावेज़ से खुला जालसाज़ी का रहस्य

कौशांबी। सैनी थाना क्षेत्र के परास गाव स्थित शिक्षा का मंदिर प्रबन्धक के मरने के बाद उसके परिवार व अध्यक्ष अधिकार की जंग का मैदान बन गया है। आरोप है कि अध्यक्ष ने दस्तावेजो मे हेर फेर कर स्कूल का मालिकाना हक अपने नाम करा लिया है। विरोध करने पर अध्यक्ष पुलिस से साठ-गाठ कर उन पर फर्जी मुक़द्दमे दर्ज करा रहा है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत डीएम से कर इंसाफ की गुहार लगाई है। डीएम ने मामले की जांच तहसील प्रशासन से कराने जाने का निर्देश दिया है।

सिराथू तहसील के परास गाव के रहने वाले वाहिद अली पुत्र वाजिद अली ने साल 2002 मे 2 लाख रुपये कीमत की साढ़े 3 बीघे जमीन वाहिद इकबाल गर्ल्स शिक्षा समिति के नाम से खरीद कर सोसाइटी रजिस्ट्रेटशन करा कर स्कूल का निर्माण कराया। वाहिद अली की पत्नी नसीम बेगम के मुताबिक उनके पति स्कूल की आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए विदेश कमाने चले गए। जहां से उन्होने रुपये भेज कर स्कूल को पल्लवित किया। इस दौरान स्कूल की ज़िम्मेदारी उन्होने अपने मामा के लड़के खुशनसीब को सौप दी। पति के न रहने पर खुशनसीब ने कूट रचित दस्तावेजो के जरिये धीरे धीरे सोसाइटी रजिस्ट्रेटशन दफ्तर मे अपना नाम चढ़वा लिया।

खुशनसीब के कारनामे का खुलासा साल 2022 मे पति की मौत के बाद हुआ। जिसमे खुशनसीब ने स्कूल पर अपना मालिकाना हक़ जमाने लगा। उसके परिवार को स्कूल और उसकी बेमती जमीन से बेदखल कर दिया गया। आरोप है खुशनसीब ने स्थानीय थाना पुलिस से मिली भगत कर फर्जी मुक़द्दमे दर्ज करा दिया। जिसके बाद परिवार को पूरे प्रकरण की जानकारी हुई।

पीड़ित नसीम बेगम ने पूरे मामले का असली दस्तावेज़ लेकर डीएम सुजीत कुमार से इंसाफ की गुहार लगाई है। डीएम सुजीत कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की जांच सिराथू तहसील प्रशासन को भेजा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्यवाही का आश्वासन पीड़ित पक्ष को दिया है।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More