मुंबई. मनोरंजन की दुनिया में बीते कुछ दिनों से प्रभास (Prabhas) की अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ (Project K) को लेकर चर्चा है. इस मल्टीस्टारर फिल्म को नाग अश्विन निर्देशित कर रहे हैं और यह पैन इंडिया मूवी काफी बड़े बजट में बन रही है. फिल्म में अब कमल हासन की भी एंट्री हो गई है. इसके साथ ही लंबे अर्से बाद कमल और अमिताभ बच्चन एक साथ किसी फिल्म में दिखेंगे. अमिताभ भी ‘प्रोजेक्ट के’ में अहम भूमिका निभा रहे हैं. अमिताभ और कमल ने 39 साल पहले भी एक फिल्म में काम किया था, जो डिब्बाबंद हो गई थी. खबरें थीं कि यह फिल्म अमिताभ के कारण बंद हुई थी. आइए, जानते हैं…
साउथ सुपरस्टार कमल हासन और अमिताभ बच्चन साल 1985 में फिल्म ‘गिरफ्तार’ में नजर आए थे. यह फिल्म बड़े पर्दे पर हिट रही थी. कमल और अमिताभ के काम को फिल्म में पसंद किया गया था. फिल्म में माधवी और पूनम ढिल्लों भी अहम किरदार में थीं. इस फिल्म से पहले साल 1984 में साउथ के निर्माता ने फिल्म ‘खबरदार’ बनाई थी, जिसमें कमल और अमिताभ थे लेकिन यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी थी.
(twitter/Moses Sapir)
कमल को मिल जाती सहानुभूमि
फिल्म ‘खबरदार’ के निर्माता ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म के रिलीज ना होने का कारण बताया था. भाग्यराज का कहना था कि यह फिल्म अमिताभ ने बीच में ही छोड़ दी थी क्योंकि उन्हें लग रहा था कि अभिनय के मामले में कमल हावी हैं. जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के क्लाइमैक्स में कमल के किरदार की मौत होने वाली थी. ऐसे में अमिताभ को लगा कि इमोशनल पॉइंट से सारा फायदा कमल को मिल जाएगा. दरअसल, यह फिल्म एक सोशल ड्रामा थी, जिसमें कमल के किरदार को एक गंभीर बीमारी थी, जो अंत में मर जाता है.
अमिताभ इस फिल्म में डॉक्टर की भूमिका में थे. ऐसे में अमिताभ फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव चाहते थे लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने फिल्म छोड़ दी. बता दें कि लंबे अर्से बाद ये दोनों कलाकार अब फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म में कमल की नेगेटिव कैरेक्टर में नजर आएंगे. इस फिल्म के जरिए दीपिका पादुकोण की भी साउथ इंडस्ट्री में एंट्री होगी.
.
Tags: Amitabh bachchan, Deepika padukone, Entertainment Special, Kamal hassan, Prabhas, South cinema
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 11:05 IST






