Jhansi Viral Video: गांव में घुसा मगरमच्छ, सांप को मुंह में दबाया, पूंछ पकड़कर खेलने लगे लोग


शाश्वत सिंह, झांसी. बारिश का मौसम शुरू होते ही झांसी में मगरमच्छों के आबादी वाले इलाके में आने के मामले सामने आने लगे हैं. ताजा मामला चिरगांव इलाके का है जहां एक मगरमच्छ आबादी वाले इलाके में आ गया और एक सांप को अपने मुंह में दबा लिया. मगरमच्छ बहुत देर तक सांप को अपने मुंह में दबा कर बैठा रहा. मगरमच्छ को सड़क पर देखकर गांव में हड़कंप मच गया. कुछ समय बाद गांव वाले मगरमच्छ की पूंछ पकड़ कर उससे खेलने लगे.

मगरमच्छ का गांव में घुसने का मामला झांसी के चिरगांव के धमना गांव के पच्चरगढ़ मौजा का है. यहां से बहने वाली बेतवा नदी से एक मगरमच्छ निकल कर गांव में पहुंच गया. पहले कुछ देर तक मगरमच्छ गांव में घूमता रहा. उसके बाद मगरमच्छ ने एक सांप को अपने मुंह में दबा लिया. इस घटना की वीडियो तेजी से वायरल होने लगी. पहले मगरमच्छ के डर से गांव वाले उसके पास नहीं आ रहे थे. लेकिन, कुछ देर बाद गांव के कुछ लोग मगरमच्छ की पूंछ पकड़कर उसके साथ खेलने लगे.

वन विभाग ने किया रेस्क्यू
इस घटना की जानकारी होते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. उन्होंने मगरमच्छ को पकड़ कर वापस बेतवा नदी में छोड़ दिया. झांसी के प्रभागीय वन अधिकारी एमपी गौतम ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी कि चिरगांव रेंज में एक मगरमच्छ नदी के बाहर आ गया है. पता चला की यह धमनागांव के पच्चरगढ मौजा की घटना है. वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर वापस नदी में छोड़ दिया.

.

FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 10:55 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More