
मो. सरफराज आलम/ सहरसा. इंदौर का फेमस स्ट्रीट फूड डिस्को चाट खाने के लिए अब आपको इंदौर नहीं जाना पड़ेगा. इसके स्वाद का लुफ्त अब आप सहरसा में भी ले सकते हैं. तो देर किस बात की. सहरसा के इस आउटलेट में आकर इसका स्वाद चखिए और पार्सल कराकर घर भी ले जाइए. दरअसल, सहरसा शहर के तिवारी चौक के समीप बुलेट शो रूम के ठीक बगल में आपको चाट पुचका नाम का एक आउटलेट दिखेगा. यहीं पर इंदौर का फेमस स्ट्रीट फूड डिस्को चाट खानेको मिलेगा. इस आउटलेट का चाट यदि आप एक बार चख लेंगे तो आप भी इसके दीवाने हो जाएंगे.
इस आउटलेट पर आप एक-दो नहीं, बल्कि 30 से 35 प्रकार के चाट का आनंद ले सकते हैं. जो नाम आपने शायद ही कहीं पर सुना होगा. इसे बनाने वाला भी कोई स्थानीय कारीगर नहीं, बल्कि मुंबई- इंदौर जैसे बड़े बड़े शहरों में काम करने वाले कारीगर हैं. डिस्को चाट के साथ आपको मोजितो ड्रिंक भी मिलेगा, जो खासतौर पर पुदीना-नींबू के साथ अन्य कई चीजों से बनती है.
पिज्जा चाट भी लोगों का आ रहा पसंद
कारीगर राहुल कुमार बताते हैं कि वह इंदौर के रहने वाले हैं. वह कई बड़े-बड़े होटल में काम कर चुके हैं. सहरसा के चाट पुचका आउटलेट में प्रसिद्ध डिस्को चाट को लोग बड़े सोफिया अंदाज खाते हैं. यह चाट देखने में जितना अच्छा लगता है, उतना ही खाने में भी लगता है. साथ ही पिज्जा चाट भी लोग पसंद कर रहे हैं.
40 रुपए में खा सकते हैं डिस्को चाट
चाट पुचका आउटलेट के ऑनर रोशन कुमार बताते हैं कि हमारे जिले के लोग एक ही प्रकार के चाट का स्वाद चखते आ रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. लोग दूसरे बड़े-बड़े शहरों के फेमस डिश का भी स्वादले सकते हैं. उन्होंने बताया किचाट पुचका आउटलेट में डिस्को चाट-40 रुपए, स्प्राउट चाट -50, कटोरी चाट – 50, ट्रायंगल चाट- 50, ट्राय चाट -50, गार्लिक पिज्जा चाट -80, स्पाइसी चाट -90 और इटालियन चाट -100 रुपए में मिल जाएगा.
.
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 10:08 IST






