
रितेश कुमार/समस्तीपुर. नेहरू युवा केंद्र के तत्वधान में समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के सभागार में जिला स्तरीय युवा उत्सव मनाया गया. जिले के विभिन्न प्रखंड से सैकड़ों युवा-युवतियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता, कविता-लेखन, फोटोग्राफी, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में भाग लिया. जिले के पूसा प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रोशन कुमार यादव के नेतृत्व में भाग ले रहे युवा-युवतियों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में ठहरा गोपालपुर पंचायत से बादल ग्रुप प्रथम स्थान, कविता लेखन प्रतियोगिता में दक्षिणी हरपुर पंचायत व उमा पांडेय कॉलेज की छात्रा निशा भारती द्वितीय स्थान और पेंटिंग प्रतियोगिता में चकले वैनी पंचायत से संजय राजा की पुत्री सौम्या सुमन द्वितीय स्थान प्राप्त किया.
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को मिले 5 हजार रुपए
जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले युवा-युवतियों को कार्यक्रम के अतिथि नेहरू युवा केंद्र, समस्तीपुर जिला युवा अधिकारी अमित कुमार, एनवाईकेएस ए.पी.एस श्री केदारनाथ सिंह, नमामि गंगे जिला परियोजना पदाधिकारी नीरजेश कुमार, युवा समाजसेवी पप्पू कुमार, युवा शौर्य के सचिव दीपक कुमार, कथक नृत्य के लक्ष्मण कुमार सम्मानित शिक्षक दिलीप कुमार पासवान, जिला परिषद सदस्य रवि रोशन कुमार द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5 हजार रुपए नगद, मेमोंटो और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया. साथ ही राज्य स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला.
दूसरे स्थान पर आने वाली युवतियों को मिले 750 रुपए
द्वितीय स्थान पर आने वाली युवती निशा भारती और सौम्या सुमन को 750 रुपए, मेमोंटो और प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया. जिला स्तरीय युवा उत्सव में पूसा प्रखंड के युवा-युवतियों को सम्मानित होने पर पूसा प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रौशन कुमार, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पप्पू कुमार, कल्याणपुर प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहम्मद एजाज उमा पांडेय कॉलेज के प्राचार्य, प्रोफेसर, उमा पांडेय कॉलेज के एनएसएस पदाधिकारी प्रो. प्रियंका कुमारी व शिवम सरोज, काजल कुमारी, प्रिया कुमारी, नैना कुमारी, रिद्धि कुमारी, शांतनु कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं प्रखंड के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी ने शुभकामनाएं और बधाई दी.
.
Tags: Bihar News, Latest hindi news, Local18, Samastipur news
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 09:48 IST






