भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इन दो स्पेशल ट्रेनों की अवधि को बढ़ाया, जानें पूरा शेड्यूल


आदित्य तिवारी/भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी में स्थित सभी स्टेशनों में लगातार ट्रेन में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखकर रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेन की ड्यूरेशन को आगे बढ़ा दिया है. इन दोनों ट्रेनों में दादर बलिया एक्सप्रेस और दादर गोरखपुर एक्सप्रेस शामिल है.

भोपाल रेल मंडल में यह ट्रेन इटारसी, हरदा, रानी कमलापति और विना जैसे स्टेशनों पर रुकते हुए जाती है. लगातार यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखकर भोपाल रेल मंडल ने ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाना और स्पेशल ट्रेन चलाने की सुविधा यात्रियों के लिए उपल्ब्ध करा रही है जिससे भोपाल से जाने वाले यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े.

दादर-बलिया स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 01025 दादर बलिया एक्सप्रेस और 01026 दादर बलिया एक्सप्रेस की समय अवधि जुलाई से बढ़ाकर 29 सितंबर तक कर दी गई है. लगातार यात्रियों की बढ़ रही संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है. पहले इन दोनों ट्रेन को जुलाई तक चलाने का निर्णय लिया गया था लेकिन अब इसकी अवधि बढ़ा दी गई हैं. यह दोनों ही ट्रेन अपने निर्धारित समय के अनुसार सितंबर तक चलती रहेंगी.

दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 01027 दादर गोरखपुर स्पेशल ट्रेन और 01028 दादर गोरखपुर एक्सप्रेस की समय अवधि जून से बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दी गई है. लगातर यात्रियों को सफर में हो रही दिक्कतों को देखकर रेलवे ने यह कदम उठाया है. इन दोनों ही ट्रेन को पहले 29 जून तक चलाने का फैसला किया गया था लेकिन अब इसकी अवधि बढ़ा दी गई है. यह दोनों ही ट्रेन अपने निर्धारित समय के अनुसार 30 सितंबर तक चलते रहेगी.

Tags: Bhopal news, Indian railway, Local18, Madhya pradesh news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More