25 रुपये का फॉर्म भरकर पा सकते हैं 20 हजार की नौकरी, 12वीं पास 18 साल के युवाओं के लिए है सुनहरा मौका

नई दिल्ली. UPSSSC Recruitment 2023: 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद कई युवा सरकारी नौकरी की तैयारी में लग जाते हैं. ऐसे में इन युवाओं के लिए आज हम काम की खबर लेकर आए हैं. इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए युवाओं की उम्र 18 साल होनी चाहिए. सिलेक्शन के बाद 20 हजार 200 रुपये तक सैलरी मिलेगी. यह भर्तियां UPSSSC ने प्रवर्तन कॉन्स्टेबल के खाली पदों पर भर्ती के लिए निकाली हैं. कुल पदों की संख्या 477 है. आवेदन फॉर्म भरने का शुल्क सिर्फ 25 रुपये निर्धारित की गई है.

UPSSSC Recruitment 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2023 से शुरू होगी. इसके बाद इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 28 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

UPSSSC Recruitment 2023: जरूरी योग्यता
अभ्यर्थी के पास UPSSSC का स्कोर कार्ड होना चाहिए. 12वीं पास पुरुष की हाइट 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए. महिला उम्मीदवारों की हाइट 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए. इसके अलावा पुरुषों के लिए 79 सेंटीमीटर से 84 सेंटीमीटर तक चेस्ट का साइज होना चाहिए. पुरुषों को 27 मिनट में 4.8 किलोमीटर जबकि महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ लगानी होगी.

Tags: Job news, Recruitment, Upsssc recruitment

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More