Saptahik Rashifal June 2023: वृश्चिक वालों को हो सकती है धन हानि, धनु राशिवालों के पद में होगी वृद्धि

हाइलाइट्स

आप मन से धार्मिक भी होंगे और परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं.
बिजनेस में यह समय आपके लिए उन्नतिदायक रहेगा. आपकी योजनाएं सिरे चढ़ेंगी.

Saptahik Rashifal June 2023: वृश्चिक राशि वाले इस सप्ताह बेवजह कहीं धन लगाने से बचें, इससे आर्थिक नुकसान होने के योग बन सकते हैं. हालांकि सप्ताह प्रारंभ में ही धन प्राप्ति से मन खुश होगा. यदि धनु वालों का प्रमोशन लंबे समय से अटका है, तो इस समय आपको प्रमोशन मिल सकता है. आपके कार्यभार और सैलरी में इंक्रीमेंट हो सकता है. पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु का साप्ताहिक राशिफल.

तुला साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह आपके लिए उम्मीदों से भरा रहेगा. विवाहितों को अपने गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याएं महसूस होंगी. इसके लिए आपको अपने जीवनसाथी से अलग से बातचीत करनी जरूरी होगी. जो लोग लव लाइफ में हैं, वे अपना समय धीरे-धीरे व्यतीत करेंगे, क्योंकि कुछ समस्याएं जो आपके बीच चली आ रही हैं, उन्हें दूर करने का समय आ गया है. आपसी समस्याएं दूर करने से रिश्ता हल्का होगा और आप अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे. आपकी कई गुप्त योजनाएं पूरी होंगी, जिनसे आपको आर्थिक लाभ भी मिलेगा और आपकी इच्छा शक्ति मजबूत होगी. आपके चेहरे पर खुशी नजर आएगी, जिससे आपको लगभग सभी क्षेत्रों में लाभ मिलेगा.

नौकरी में आप जमकर मेहनत करेंगे और अपने मूड को भी ठीक रखेंगे. बिजनेस में भी यह समय आपके लिए उन्नतिदायक रहेगा. आपकी योजनाएं सिरे चढ़ेंगी. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उन्हें पढ़ाई में ज्यादा
ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी. आपको शेड्यूल बनाकर उसके मुताबिक आगे बढ़ना होगा, जिससे आपको फायदा होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. जीवनसाथी और संतान को लेकर घूमने जाने के प्रबल योग बनेंगे, जिससे घर का माहौल हल्का और बहुत अच्छा हो जाएगा. पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी. लव लाइफ बिता रहे लोगों के लिए सप्ताह अच्छा है. आप अपने प्रिय के लिए कुछ करने की कोशिश करेंगे. बेवजह कहीं धन लगाने से बचें, इससे आर्थिक नुकसान होने के योग बन सकते हैं. सप्ताह की शुरुआत में ही धन की प्राप्ति होने से मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी. आप मन से धार्मिक भी होंगे और परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. बिजनेस कर रहे लोगों को यात्रा से लाभ होगा, लेकिन थोड़ा संभल कर रहें.

आपको जिससे मिलना हो, उसके अलावा किसी से पर्सनल या बिजनेस से संबंधित बातें न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. विद्यार्थियों की बात करें तो यह समय उनके लिए अच्छा रहेगा. मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी इस क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा. इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है. यात्रा के लिए सप्ताह के पहले और अंतिम दो दिन अच्छे रहेंगे.

धनु साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा है. विवाहित लोग गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी के प्रभाव को स्वीकार करेंगे और उनकी बुद्धिमानी से आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है. लव लाइफ के लिए समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपसी बातचीत क्लियर न होने के कारण कुछ मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है, जिसे दूर करना जल्द से जल्द जरूरी होगा. सप्ताह की शुरुआत से ही आप अपने काम पर ध्यान देंगे. इससे काम में गड़बड़ी होने की संभावनाएं कम होगी और इसकी वजह से आपकी तारीफ होगी. यदि आपका प्रमोशन लंबे समय से अटका है, तो इस समय आपको प्रमोशन मिल सकता है. आपके कार्यभार और सैलरी में इंक्रीमेंट हो सकता है.

बिजनेस में स्थितियां बेहतर रहेंगी. आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर स्थिति को और बेहतर बना पाएंगे. इससे आपका बिजनेस ग्रो करेगा. विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए यह समय सामान्य रहेगा.
आपको ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे, तभी सफलता मिल पाएगी. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. अधिक खाना खाने या ज्यादा पार्टियां करने या तला-भुना खाना खाने या बाहर का खाना खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है.

Tags: Astrology, Horoscope

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More