Ranchi Gold Rate: चांदी 700 रुपए प्रति किलो और सोना प्रति 10 ग्राम सौ रुपए उछले, जानें आज का रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिखा श्रेया/रांची. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में मंगलवार 27 जून को सोने और चांदी की कीमत में उछाल आई है. ऐसे में यदि आप सर्राफा की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो ताजा रेट देखकर ही बाजार जाएं. रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 55,800 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 58,590 रुपए प्रति 10 ग्राम तय की गई है. वहीं, चांदी प्रति किलो 75,200 रुपए के भाव से बेची जाएगी.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने Local 18 को बताया सोने व चांदी के भाव में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है. प्रति किलो चांदी की दर में आज 700 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. आज चांदी प्रति किलो 75,200 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (सोमवार) शाम तक चांदी 74,500 रुपए प्रति किलो की दर से बेची गई थी.

सोने की कीमत बढ़ी

मनीष शर्मा ने बताया, प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना के भाव में 100 रुपए की बढ़ोतरी देखी जा रही है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 55,700 रुपए बिका, जबकि आज इसकी कीमत 55,800 रुपए तय की गई है. वहीं, सोमवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 58,490 रुपए के भाव से खरीदा और आज इसकी कीमत 58,590 रुपए तय की गई है.

ऐसे जानें सोने का ताजा रेट

देश के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स की जानकारी मिल जाएगी. इसके अलावा www.ibja.co या www.ibjarates.com पर ताजा अपडेट्स ले सकते हैं.

Tags: Gold Price Today, Local18, Ranchi news, Silver Price Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें