
हाइलाइट्स
गुलाब और मोगरे के फूलों से आप घर पर रूम फ्रेशनर तैयार कर सकते हैं.
एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल भी रूम फ्रेशनर बनाने के लिए कर सकते हैं.
Tips to Make Room Freshener: घर को क्लीन करने के बावजूद कई बार घर में अजीब सी बदबू आती रहती है. जो तमाम तरीके आजमाने के बाद भी आसानी से जाती नहीं है. बहुत लोग घर से आने वाली स्मैल को दूर करने के लिए रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल भी करते हैं. जो बहुत लोगों के लिए महंगा ऑप्शन साबित होता है. साथ ही ये रूम फ्रेशनर केमिकल बेस्ड भी होते हैं.
दरअसल बाजार में मिलने वाले रूम फ्रेशनर काफी महंगे होते हैं. जिनको हर रोज इस्तेमाल करना आसान नहीं होता है. ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके रूम फ्रेशनर बना सकते हैं. जो घर को महकाने में तो अच्छा रोल निभाएगा ही, साथ ही आपको इसके लिए ज्यादा खर्च भी नहीं करना होगा और ये नेचुरल भी होगा. तो आइये जानते हैं घर पर रूम फ्रेशनर बनाने का तरीका.
फूलों की मदद लें
बगीचे में लगे फूलों का इस्तेमाल आप रूम फ्रेशनर बनाने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए आप गुलाब या फिर मोगरे के फूलों का यूज कर सकते हैं. रूम फ्रेशनर बनाने के लिए पहले आप पैन में पानी ले लें. फिर गुलाब या मोगरे के फूलों को धोकर पैन में डाल दें और गैस को ऑन कर दें. इसको दस मिनट तक उबालें उसके बाद गैस बंद कर दें. अब इस पानी को ठंडा होने के लिए कुछ देर रख दें. जब ये ठंडा हो जाये तो इसको छानकर किसी स्प्रे बॉटल में भर कर रख लें और जरूरत पर रूम में स्प्रे करें. इससे आपका घर मिनटों में महकने लग जायेगा.
ये भी पढ़ें: स्किन केयर में इस्तेमाल करते हैं गुलाब जल? घर पर ऐसे करें तैयार, त्वचा को मिलेंगे कई बेहतरीन फायदे
एसेंशियल ऑयल का करें इस्तेमाल
रूम फ्रेशनर तैयार करने के लिए आप एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए आप अपनी मनचाही खुशबू वाला रोजमेरी, टी ट्री, जैसमीन या फिर लैवेंडर ऑयल पानी में मिक्स करके स्प्रे बॉटल में भर लें. जब आपको घर में बदबू महसूस हो तो आप इसको पूरे घर में स्प्रे कर दें. इससे आपका घर नेचुरली महकने लग जायेगा. आप रोजाना घर को महकाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
लौंग-दालचीनी आएंगे काम
लौंग और दालचीनी जैसी खड़े मसालों का इस्तेमाल भी आप नेचुरल रूम फ्रेशनर बनाने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए आप लौंग और दालचीनी को पानी में डालकर इस पानी को कुछ देर के लिए उबलने रख दें. फिर गैस बंद करके इस पानी को ठंडा होने दें और जब ये ठंडा हो जाये तो इसको किसी स्प्रे बॉटल में भरकर रख लें. अब जब भी आप घर से आने वाली बदबू को दूर करना चाहें, तो इस पानी से पूरे घर में स्प्रे करें. इससे घर की बदबू कुछ ही मिनटों में छूमंतर हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: बालकनी में पड़ गए हैं गमलों के निशान, 4 आसान तरीकों का करें इस्तेमाल, मिनटों में फर्श दिखेगा क्लीन और चमकदार
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 08:44 IST






