
मुंबई. मुंबई के मीरा रोड मर्डर केस (Mira Road Murder Case) में पीड़िता सरस्वती वैद्य (Sarawasti Vaidya) के मोबाइल से पुलिस को अहम सुराग मिला है. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पीड़िता सरस्वती वैद्य आरोपी मनोज साने (Manoj Sane) से अपनी रिलेशनशिप को खत्म करना चाहती थी. सरस्वती वैद्य के मोबाइल फोन से मिले व्हाट्सएप चैट्स से इस बात का खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक 26-27 मई को पीड़िता सरस्वती वैद्य ने अपने मोबाइल से आरोपी मनोज साने को व्हाट्सअप मैसेज किया था कि ‘तुमने मेरा विश्वास तोड़ा है… मुझे धोखा दिया है, इसलिए तुम्हारे साथ के इस रिश्ते को मैं खत्म कर रही हूं.’ सरस्वती वैद्य ने आरोपी मनोज साने को यह मैसेज अपनी हत्या होने के 7 दिन पहले किया था.
मुंबई पुलिस (Mumbai Police) सूत्रों के मुताबिक इस मैसेज के बाद आरोपी मनोज साने काफी बौखला गया था. इस मैसेज के बाद दोनों के बीच फ्लैट में रहने के दौरान काफी कम बातचीत होती थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सरस्वती वैद्य ने 26 मई को दूसरी महिलाओं के साथ चैट करते हुए आरोपी मनोज साने को रंगे हाथ पकड़ लिया था. इसके बाद दोनों में जमकर लड़ाई भी हुई थी. उसी दिन रात को आरोपी मनोज साने ने बेडरूम में घुसकर सरस्वती वैद्य के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की थी. लेकिन सरस्वती ने उसे बाहर धकेलते हुए दरवाजा बंद कर लिया था.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस व्हाट्सअप चैट्स के हाथ लगने के बाद यह साफ हो गया है कि आरोपी का चरित्र बेहद खराब था और सरस्वती वैद्य उसके साथ नही रहना चाहती थी.
.
Tags: Butal murder, Mumbai crime, Mumbai Crime News, Mumbai murder
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 08:14 IST






