जिम्बाब्वे की इतनी बड़ी जीत कि दहशत में आ गए श्रीलंका- वेस्टइंडीज, सता रहा वर्ल्ड कप से बाहर होने का डर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

जिम्बाब्वे ने USA को 304 रन से रौंदा
श्रीलंका और वेस्टइंडीज को सता रहा बाहर होने का डर

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 (World Cup Qualifiers 2023) में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम की धूम है. मौजूदा टूर्नामेंट में सीन विलियम्स (Sean Williams) की टीम अभी तक अजेय है. बिना कोई मुकाबला गवाएं बिना सुपर 6 का टिकट कटा चुकी जिम्बाब्वे टीम से चैंपियन श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें भी सहम सी गई है. अपने घर में खेल रही जिम्बाब्वे ने लीग के 17वें मुकाबले में यूएसए को 304 रन से रौंद दिया. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से यह किसी टीम की दूसरी सबसे बड़ी जीत है. इस लिस्ट में भारत पहले नंबर पर है. टीम इंडिया ने इसी साल यानी 2023 में श्रीलंका को 317 रन हराकर वनडे में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने की उपलब्धि अपने नाम की.

वनडे विश्व कप क्वालीफायर 2023 में कुल 10 टीमें शिरकत कर रही थीं. इनमें से 4 टीमें सुपर 6 की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं. विश्व का आयोजन इस साल अक्टूबर- नवंबर में भारत में होना है. क्वालीफायर से दो टीमें मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई करेंगी जहां पहले से 8 टीमें रैंकिंग के आधार पर पहुंची हैं. जिम्बाब्वे की टीम लीग में वेस्टइंडीज को मात दे चुकी है. इस समय वह अपने घर में बेहद खतरनाक दिखाई दे रही है. मेजबान टीम ने अपने पहले मैच में नेपाल को पराजित किया वहीं दूसरे लीग मैच में नीदरलैंड्स को रौंदा. तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को वहीं चौथे मैच में यूएसए को पराजित किया.

जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास… वनडे में पहली बार छुआ 400 का आंकड़ा, विलियम्स ने खेली कप्तानी पारी

जिम्बाब्वे का अजेय अभियान जारी
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के पॉइंट टेबल में ग्रुप ए में जिम्बाब्वे 4 मैचों में 8 अंकों के साथ टॉप पर है जबकि नीदरलैंड्स की टीम 3 मैचों से 4 अंक लेकर दूसरे वहीं वेस्टइंडीज की टीम इतने ही मैचों से 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है. विंडीज का नेट रनरेट नीदरलैंड्स से खराब है. दूसरी ओर ग्रुप बी में श्रीलंका 3 मैचों से 6 अंक लेकर टॉप पर है. जिम्बाब्वे के कप्तान सीन विलियम्स ने USA के खिलाफ 174 रन की धमाकेदार पारी खेली.

विंडीज और श्रीलंका को छोटी छोटी गलतियों से बचना होगा
जिम्बाब्वे की टीम जिस लय में है, ऐसे में उसके विजय रथ को रोकना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं है. ऐसे में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के लिए यह खतरे की घंटी है जो पहले वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं. दोनों टीमों को यदि विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें करिश्माई प्रदर्शन करना होगा. अब उसकी छोटी सी चूक भी उसपर भारी पड़ सकती है.

Tags: Sri lanka, West indies, Zimbabwe

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें