
हाइलाइट्स
चादर की तरह गद्दे को भी बीच बीच में डीप क्लीन करना जरूरी है.
आप विनेगर की मदद से मैट्रेस के स्मेल को दूर कर सकते हैं.
Mattress Cleaning Tips: हम घर के पर्दे, चादर आदि तो हर सप्ताह साफ कर लेते हैं, लेकिन बिस्तर पर पड़े गद्दे या मैटेस का साफ करना भूल जाते हैं. हालांकि कई लोगों को ये समझ नहीं आता कि अाखिर गद्दों को किस तरह साफ किया जा सकता है. दरअसल, अन्य चीजों की तरह ही बेहतर हाइजीन के लिए इन्हें भी रेगुलर साफ करना जरूरी होता है. सफाई के अभाव में इन पर जर्म और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिस वजह से हम बीमार पड़ सकते हैं. ऐसे में अगर आप यह सोच रहे हैं कि आखिर इसे साफ कैसे किया जा सकता है तो हम बताते हैं इसके सरल उपाय.
पुराने गद्दे को इस तरह करें साफ
धूप दिखाएं
सबसे पहले बिस्तर पर मौजूद चादर, तकिया, कवर आदि निकालें और गद्दे को कुछ देर धूप में रख दें. 2 से 3 घंटे बाद इसे फर्श पर बिछा दें. ऐसा करने से पता चलेगा कि कहां कहां गंदगी है और किस तरह सफाई करनी होगी. डस्ट को साफ करने के लिए आप वैक्युम क्लीनर की मदद ले सकते हैं. गद्दे के ऊपर, किनारे और सीम सहित हर एरिया को अच्छी तरह से वैक्यूम कर लें.
दाग करें साफ
अगर गद्दे पर किसी तरह का दाग लग गया है तो उसे चेक करें. अगर दाग हैं तो आप एक मग में थोड़ा पानी लें और इसमें माइल्ड डिटर्जेंट मिलाएं. एक साफ कपड़े या स्पंज को सफाई के घोल से गीला करें और दागों को धीरे से पोंछ लें. याद रहें गद्दे को अधिक गीला ना करें. फिर सूखे कपड़े से उस जगह को अच्छी तरह से पोंछ लें.
इसे भी पढ़ें : बार-बार बैंगन में निकल आते हैं कीड़े? खरीदते वक्त रखें इन 5 बातों का ख्याल, बीज की भी नहीं होगी शिकायत
सिरके का करें प्रयोग
अगर गद्दे से किसी तरह का स्मेल आ रहा है तो आप सिरके की मदद ले सकते हैं. इसके लिए एक स्प्रे बोतल में सफेद सिरका और पानी मिलाएं और पूरे गद्दे पर हल्का स्प्रे करें. गद्दे को कुछ घंटों के लिए हवा में छोड़ दें. आप घर की खिड़कियों को खोलकर रखें और पंखा भी खोल लें.
बेकिंग सोडा का प्रयोग
अगर अब भी गद्दे से स्मेल आ रही है तो आप बराबर मात्रा में गद्दे की सतह पर बेकिंग सोडा छिड़कें. बेकिंग सोडा गंध को अवशोषित करता है और गद्दे को ताजा करता है. बेहतर होगा कि आप बेकिंग सोडा को रात भर गद्दे पर छोड़ दें. सुबह साफ करें.
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में दूध के फटने से हो गए हैं परेशान, अपनाएं दादी नानी के नुस्खे, फ्रिज की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
फिर से करें वैक्यूम
बेकिंग सोडा को हटाने के लिए आप गद्दे को अच्छी तरह से वैक्यूम करें. आप वैक्यूम क्लीनर पर लगे अपहोल्स्ट्री अटैचमेंट का इस्तेमाल करें. जब तक बेकिंग सोडा पूरी तरह खत्म न हो जाए, तब तक वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें.
इस तरह आपका मैट्रेस बड़ी आसानी से क्लीन और खुशबूदार हो जाएगा. आप चाहें तो कुछ देर के लिए गद्दे को धूप में भी छोड़ सकते हैं इससे इसकी नमी निकल जाएगा और यह नया जैसा लगेगा. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 19:54 IST






