
नई दिल्ली. प्लेन में यात्रा के दौरान सीट पर शौच और पेशाब करने वाले एक शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एयर इंडिया की विमान संख्या एआईसी-866 में यह घटना सामने आई. यह शख्स 24 जून को मुंबई से दिल्ली की यात्रा कर रहा था. फ्लाइट के कैप्टन की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि आरोपी युवक सीट नंबर-17एफ पर सवार था. उसने अपनी सीट पर बैठ-बैठे पेशाब कर दिया. इस दौरान उसने वहां मौजूद अन्य लोगों से झगड़ा भी किया.
आरोपी पेशे से कुक है और अफ्रीकी देशों में काम करता है. एफआईआर में बताया गया कि कैबिन क्रू ने इस युवक की हरकत को नोटिस किया. जिसके बाद तुरंत ही कैबिन सुपरवाइजर की तरफ से उसे मौखिक तौर पर चेतावनी दी गई. बाद में फ्लाइट के कैप्टन को इस घटना से अवगत कराया गया. एयरपोर्ट सिक्योरिटी और एयरइंडिया के ग्राउंड स्टाफ को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई. दरख्वास्त की गई कि फ्लाइट लैंड होने के बाद इस पैसेंजर को हिरासत लेने की व्यवस्था की जाए.
यह भी पढ़ें:- ‘हमें ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है…’ राजनाथ सिंह ने बताया कैसे PoK बन जाएगा भारत का हिस्सा
घटना से भड़के अन्य पैसेंजर
प्लेन मे बैठे अन्य पैसेंजर भी इस घटना से काफी भड़के हुए थे. उन्होंने इसपर तीखी प्रतिक्रिया दी. एफआईआर में बताया गया कि फ्लाइट के लैंड होते ही एयर इंडिया सुरक्षा के हेड वहां पहुंचे और इस शख्स को आईजीआई एयरपोर्ट थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘फ्लाइट कैप्टन की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 294/510 के तहत आईजीआई एयरपोर्ट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. उसे जिला अदालत में पेश किया गया, जहा उसे बेल दे दी गई है. मामले में आगे की जांच जारी है.’
.
Tags: Air india, Aviation News, Flight Ruckus
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 00:00 IST





