
राजकुमार सिंह/वैशाली. बिहार का लट्टी-चोखा लगभग सभी का लजीज व्यंजन है. इसने बिहार से निकलकर देश और विदेश तक में अपने स्वाद से लोगों को लुभाया है. आज हम बात कर रहे हैं हाजीपुर अक्षयवट राय स्टेडियम में लगे उद्योग मेले की. यहां आप बिहारी व्यंजन शुद्ध लिट्टी-चोखा का आनंद ले सकते हैं.
मालूम हो कि पहले जब दिल्ली के इंडिया गेट पर बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा का स्टॉल लगाया गया था, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथसे लेकर कई जाने-माने हस्तियों ने भी इसका स्वाद चखा था. वहां उन लोगों ने खाट पर बैठकर लिट्टी- चोखा खाया था, जो अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है. हाजीपुर के मेला में अब जबकि इसका स्टॉल लगाया गया, तो पीएम नरेंद्र मोदी की खाट पर बैठकर लिट्टी-चोखा खाते हुए का भी होर्डिंग लगाया गया.
35 साल पुरानी है दुकान
‘बिहारी व्यंजन’ वाले लिट्टी-चोखा की दुकान 35 साल पुरानी बताई जा रही है. हाजीपुर के उद्योग मेला में लगे लिट्टी-चोखा के स्टॉल पर भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. होर्डिंग से लोगों को पता चलता है कि इसी स्टॉल पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लिट्टी-चोखा खाया था. यही वजह है कि हर कोई इस स्टॉल का स्वादिष्ट लिट्टी- चोखा का आनंद लेना चाहता है. यह मेला 2 जुलाई तक चलेगा.
PM ने दिए थे 100 रुपए
बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा स्टॉल के मैनेजर संतोष कुमार बताते हैं कि जब इंडिया गेट पर स्टॉल लगा था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे. उन्होंने खाट पर बैठकर लिट्टी-चोखा का स्वाद चखा था. इसके बाद अपने पॉकेट से 100 रुपए निकालकर उन्होंने हमें दिया और फिर पीठ थपथपा कर आगे निकल गए. संतोष कहते हैं कि वह एकअद्भुत क्षण था. हम लोग कभी सोचे भी नहीं थे कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टॉल पर आएंगे और लिट्टी-चोखा का स्वाद चखेंगे. वे बताते हैं कि उनकालिट्टी-चोखा खाने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी पहुंच चुके हैं.
32 प्रकार का इस्तेमाल किया जाता है मसाला
स्टॉल के मैनेजर संतोष बताते हैं कि लिट्टी बनाने में 32 प्रकार का मसाला हम लोग यूज करते हैं. इसलिए लिट्टी काफी स्वादिष्ट होती है. हाजीपुर में भी लिट्टी-चोखा खाने के लिए भारी संख्या में लोग हमारे स्टॉल पर पहुंच रहे हैं. यहां इसकी खूब बिक्री हो रही है.
.
Tags: PM Modi
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 22:43 IST





