
नई दिल्ली. भारतीय मौसम विभाग ने देश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले चार-पांच दिन पूरे देश में ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग ने किसानों को यह सलाह दी कि वो अपनी सफलों में पानी भरने की समस्या से बचने का इंतजार कर लें. मौसम विभाग की तरफ से कहा गया कि अब देश में मानसून काफी अधिक एक्टिव हो चुका है. भारत के मध्य-पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हिस्से में मानसून काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाला है. दक्षिण-पश्चिम की तरफ से बढ़ रहे मानसून का असर गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और हिमालय के पश्चिमी भाग में स्थित अन्य हिस्सों में दिखेगा.
मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया कि साउथ-वेस्ट मानसून उत्तरी अरब सागर में आगे बढ़ रहा है. जिसके कारण गुजरात, पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के बाकी बचे हिस्से में आज बारिश हो सकती है. अगले दो दिन के दौरान भी साउथ-वेस्ट मानसून ऐसे ही आगे बढ़ते रहेगा. जिसके चलते इन हिस्सों से जुड़े ज्यादा से ज्यादा इलाकों मे बारिश होगी.
यह भी पढ़ें:- ‘हमें ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है…’ राजनाथ सिंह ने बताया कैसे PoK बन जाएगा भारत का हिस्सा
इन क्षेत्रों में होगी भारी बारिश
पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के लिए कहा गया यहां बड़े पैमान पर हल्की और हल्की से कुछ तेज बारिश अगले पांच दिन तक हो सकती है. ओडिशा में तेज से बहुत तेज स्तर की बारिश सोमवार को होने का अनुमान लगाया गया. कुछ ऐसी ही बारिश 26 से 30 जून के दौरान कोणकन, गोवा, गुजरात और मध्य प्रदेश के घाट क्षेत्र में होने का अनुमान है.
किसानों को एडवाइजरी
मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी एक एडवाइजरी जारी की. कहा गया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर-प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल के गंगा नदी के समीप के क्षेत्र, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, केरल, कर्नाटक की तटीय क्षेत्र, तेलंगाना, नार्थ-ईस्ट के क्षेत्र में रहने वाले किसान अपनी फसलों में ज्यादा पानी भरने की स्थिति से बचाव के लिए पहले ही व्यवस्था कर लें. यहां भारी बारिश के चलते फसलों में पानी इकट्ठा होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.’
.
Tags: IMD alert, IMD forecast, Monsoon news
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 22:41 IST





