रेलवे ने बताई कल से चलने वाली पांचों वंदेभारत ट्रेनों की अलग-अलग ख‍ासियत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

भोपाल से दो वंदेभारत ट्रेनों का होगा संचालन
भोपाल में प्रधानमंत्री स्‍वयं रहेंगे मौजूद

नई दिल्‍ली. मंगलवार को एक साथ पांच नई वंदेभारत देश के अलग अलग हिस्‍सों से दौड़ेंगी. इनमें से दो वंदेभारत भोपाल से चलेंगी, अन्‍य तीन दूसरों राज्‍यों से संचालित होंगी. इन पांच वंदेभातर ट्रेनों में झारखंड, बिहार और गोवा से पहली वंदेभारत ट्रेनों का संचालन शुरू होगा. रेलवे ने इन पांचों वंदेभारत ट्रेनों की खासियत बताई हैं, आप भी जानें विशेषताएं.

भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, वंदे भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच आसान और तेज गति की यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी. क्षेत्र में सांस्कृतिक, पर्यटन एवं धार्मिक स्थानों की कनेक्टिविटी में सुधार लाएगी.

भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ेगी. इसके अतिरिक्त, बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को भी लाभ होगा.

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन होगी. पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाने वाली यह ट्रेन पर्यटकों, छात्रों और व्यवसायियों के लिए वरदान साबित होगी.

धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक-धारवाड़ और हुबली में महत्वपूर्ण शहरों को राज्य की राजधानी बेंगलुरु से जोड़ेगी. इससे क्षेत्र के पर्यटकों, छात्रों, उद्योगपतियों आदि को ज्‍यादा लाभ होगा।

गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। यह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी और इससे गोवा और महाराष्ट्र दोनों के ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

Tags: Bhopal news, Mumbai News, PATNA NEWS, Ranchi news, Vande bharat, Vande bharat train

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें